Wednesday, September 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, छात्रों की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

in CHHATTISGARH
CG NEWS : मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, छात्रों की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

CG NEWS : Raipur . “द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” का उद्घाटन मैट्स विश्वविद्यालय, पंडरी स्थित सिटी कैंपस में मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 27 जून 2025 को किया गया। दिनांक 27 जून से 29 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभाग के विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल का भव्य प्रदर्शन किया गया। विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने जानकारी दी कि इस भव्य आयोजन का उद्घाटन मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रीयेश पगारिया, प्रो-वाइस चांसलर श्रीमती दीपिका धंद, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

CG NEWS : कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनामिका सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ, भाजपा पार्षद, MIC सदस्य, राज्य अध्यक्ष – मेडिकल सेल) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रदर्शनी में बी.एससी. इंटीरियर डिज़ाइनिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने “शैबी शीक़ स्टाइल” में 1 BHK रेजिडेंस का डिज़ाइन प्रस्तुत किया, जिसमें पेस्टल रंगों – हल्के गुलाबी, मिंट ग्रीन – के साथ सफेद लकड़ी के फर्नीचर और डिस्ट्रेस्ड फिनिशेस का समावेश था। यह डिज़ाइन न केवल सौंदर्यपूर्ण था, बल्कि इसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय भी दृष्टिगोचर हुआ।

Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा में साहसिक कदम, अब कोई भी स्कूल नहीं होगा शिक्षक विहीन

द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने “द ब्राउन बीन” नामक एक आकर्षक कैफे का डिज़ाइन प्रस्तुत किया, जिसमें कॉफी के विभिन्न भूरे रंगों की छाया, लकड़ी की सजावट, तथा लेजर कट डिजाइनों के माध्यम से प्रकाश और छाया का अद्भुत खेल दर्शाया गया।
अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने लैंडस्केप स्क्रीन, डाइनिंग सेट्स, गार्डन फर्नीचर, आकर्षक टेबल एवं कुर्सियों जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं व्यावसायिक कौशल का परिचय दिया।”द डिज़ाइन फेस्ट – 2025″ में प्रदर्शित सभी वस्तुएं विद्यार्थियों द्वारा डिज़ाइन की गई थीं। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अध्ययन के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए रोजगार और उद्यमिता के अनेक अवसर भी इस आयोजन के माध्यम से खुल रहे हैं।

CG NEWS : प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत फैशन कलेक्शनों में ब्राइडल वेयर, बनारसी थीम, टैपेस्ट्री थीम — जिसमें हर धागा एक कहानी कहता है, बर्ड्स-थीम पर आधारित निटवियर — जो उड़ान और स्वतंत्रता की प्रेरणा देता है, एब्स्ट्रैक्ट थीम — जिसमें रूप और रंग की सीमाएं टूटती हैं, नियॉन थीम — जो उज्ज्वल, साहसी और आधुनिकता की प्रतीक है, तथा फ्यूज़न थीम — जो मिस्र की रेत, फरोहों और संस्कृति की कालातीत सुंदरता को दर्शाती है — जैसे विविध विषयों पर आधारित पोशाकें प्रमुख आकर्षण रहीं। इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित समस्त अतिथियों ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More : CG NEWS : मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल; डिजीलॉकर के माध्यम से लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत

Previous Post

CG NEWS : रायपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और कार्गो हब की तत्काल आवश्यकता – भुवनेश्वर व दक्षिण भारत के छोटे शहरों से तुलना

Next Post

Raipur News : कौशल के कलाकारों ने मानसूनी फुहार में बिखेरा जलवा, रिमझिम गिरे सावन जैसे कई सदाबहार नगमे पेश किये

Related Posts

Kendriy Mantri Athawale
CHHATTISGARH

Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता

September 9, 2026
Chhattisgarh High Court
CHHATTISGARH

Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी

September 9, 2026
Mahila Aayog
CHHATTISGARH

Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध

September 8, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

September 8, 2026
Korba News
CHHATTISGARH

Korba News : विकास के दावों की खुली पोल, गर्भवती को खाट पर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण

September 8, 2026
Balco
CHHATTISGARH

Balco में 22 वर्षों से सेवा दे रहे सैकड़ों एलटीएस श्रमिकों पर रोजगार संकट, सहायक श्रमायुक्त को कड़ी हिदायत

September 7, 2026
Next Post
Raipur News

Raipur News : कौशल के कलाकारों ने मानसूनी फुहार में बिखेरा जलवा, रिमझिम गिरे सावन जैसे कई सदाबहार नगमे पेश किये

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता
  • Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी
  • Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध
  • MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
  • Korba News : विकास के दावों की खुली पोल, गर्भवती को खाट पर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.