Friday, September 18, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : ग्रेज्युटी भुगतान को लेकर कर्मचारियों की गुहार, श्रम न्यायालय के आदेश के बावजूद राशि नहीं मिलने का आरोप, राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड व मंडी समिति में बड़ा गड़बड़झाला

in CHHATTISGARH
CG NEWS

CG NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड एवं मंडी समितियों में सेवा लाभ और ग्रेज्युटी भुगतान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सेवा अवधि की गणना और ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में नागेन्द्र तिवारी, जीवन लाल ओझा, जगदीश दुबे और किशन लाल निषाद ने शासन के समक्ष न्याय की मांग उठाई है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके प्रकरण में श्रम न्यायालय के समक्ष हुई कार्यवाही के बाद सेवा अवधि को मान्य करते हुए ग्रेज्युटी भुगतान का आदेश जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका है।

Read More : CG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, महेंद्र सवन्नी के कार्यकाल को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मांगा जवाब

CG NEWS : कर्मचारियों के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 52/पीजीए/2024 में 11 सितंबर 2024 को नियंत्रण प्राधिकारी द्वारा उनकी सेवा अवधि की गणना की गई। इसमें 24 मई 1989 से 31 मई 2022 तक की सेवा अवधि को आधार मानते हुए 33 वर्ष की सेवा पूर्ण होना माना गया। इसके आधार पर उपदान भुगतान अधिनियम, 1972 के अंतर्गत ग्रेज्युटी भुगतान का आदेश जारी किए जाने की बात कर्मचारियों ने कही है।

आदेश के बाद भी भुगतान नहीं होने का दावा

कर्मचारियों का आरोप है कि नियंत्रण प्राधिकारी के आदेश के बाद भी ग्रेज्युटी की राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद मामले को अपीलीय स्तर पर ले जाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों के साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

Read More : CG NEWS : नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच, ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आगाज

उनके मुताबिक, अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष हुई कार्यवाही में भी उनके पक्ष में निर्णय आया। 17 जून 2025 को जारी आदेश में नियंत्रण प्राधिकारी के 11 सितंबर 2024 के आदेश को बरकरार रखे जाने की बात कर्मचारियों द्वारा कही गई है।

हाईकोर्ट में मामला पहुंचने से बढ़ी परेशानी

कर्मचारियों के अनुसार, अपीलीय आदेश के बाद भी विवाद समाप्त नहीं हुआ और मामले को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर में प्रकरण दर्ज किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने मांग की है कि उनके प्रकरण में पूर्व में पारित आदेशों और लागू कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके सेवा लाभ उपलब्ध कराए जाएं।

समान प्रकृति के मामलों का दिया हवाला

कर्मचारियों ने अपने दावे के समर्थन में समान प्रकृति के कुछ मामलों का भी हवाला दिया है। उनका कहना है कि श्रम विभाग द्वारा 24 मई 2018 को विशेष सचिव आर. संगीता के माध्यम से जारी आदेश में नेतराम साहू से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर कार्रवाई की गई थी।

Read More : CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप

इसके अलावा कर्मचारियों ने कृषि विपणन मंडी बोर्ड में उपनिरीक्षक मुकुंद राव पालेकर, नवापारा-राजिम मंडी से संबंधित मामले का उदाहरण भी दिया है। उनका दावा है कि वहां ग्रेज्युटी और पेंशन सहित सेवा लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

इसी तरह खैरागढ़ मंडी के कर्मचारियों से जुड़े एक अन्य मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2022 को तत्कालीन प्रबंध संचालक/अतिरिक्त प्रबंध संचालक स्तर से आदेश जारी कर कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी हितलाभ दिए जाने की प्रक्रिया की गई थी।

समान मामलों में लाभ तो हमें क्यों नहीं?

कर्मचारियों का मुख्य सवाल यही है कि यदि समान प्रकृति के मामलों में संबंधित कर्मचारियों को ग्रेज्युटी, पेंशन और अन्य सेवा लाभ प्रदान किए गए हैं, तो उनके मामले में भी समान आधार पर निर्णय क्यों नहीं लिया जा रहा है।

नागेन्द्र तिवारी, जीवन लाल ओझा, जगदीश दुबे और किशन लाल निषाद ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की पुन: समीक्षा कर ग्रेज्युटी एवं अन्य पात्र सेवा लाभों का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से चल रहे विवाद का शीघ्र निराकरण होने से उन्हें आर्थिक और मानसिक राहत मिल सकेगी।

Previous Post

CG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, महेंद्र सवन्नी के कार्यकाल को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मांगा जवाब

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, महेंद्र सवन्नी के कार्यकाल को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मांगा जवाब

September 16, 2026
CG NEWS : नक्सल पुनर्वास केंद्रों में हथकरघा से स्वरोजगार,  80 हितग्राहियों के बुनाई प्रशिक्षण के लिए 27.20 लाख स्वीकृति
CHHATTISGARH

CG NEWS : नक्सल पुनर्वास केंद्रों में हथकरघा से स्वरोजगार, 80 हितग्राहियों के बुनाई प्रशिक्षण के लिए 27.20 लाख स्वीकृति

September 16, 2026
Aabkari Vibhag
CHHATTISGARH

Aabkari Vibhag की दो अलग-अलग कार्रवाई, महुआ शराब और देशी मदिरा जब्त

September 16, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : पुलिस का बड़ा शिकंजा; 120 करोड़ से ज्यादा की खैर लकड़ी तस्करी का खुलासा, फर्जी इनवॉयस के लिए 8 शेल कंपनियों का इस्तेमाल

September 16, 2026
NFHS REPORT
CHHATTISGARH

NFHS REPORT : छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने मारी बाजी!, तंबाकू और शराब सेवन में बढ़ा रुझान, ग्रामीण इलाकों में आंकड़े ज्यादा

September 15, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच, ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आगाज

September 15, 2026
× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : ग्रेज्युटी भुगतान को लेकर कर्मचारियों की गुहार, श्रम न्यायालय के आदेश के बावजूद राशि नहीं मिलने का आरोप, राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड व मंडी समिति में बड़ा गड़बड़झाला
  • CG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, महेंद्र सवन्नी के कार्यकाल को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मांगा जवाब
  • CG NEWS : नक्सल पुनर्वास केंद्रों में हथकरघा से स्वरोजगार, 80 हितग्राहियों के बुनाई प्रशिक्षण के लिए 27.20 लाख स्वीकृति
  • Aabkari Vibhag की दो अलग-अलग कार्रवाई, महुआ शराब और देशी मदिरा जब्त
  • CG NEWS : पुलिस का बड़ा शिकंजा; 120 करोड़ से ज्यादा की खैर लकड़ी तस्करी का खुलासा, फर्जी इनवॉयस के लिए 8 शेल कंपनियों का इस्तेमाल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.