सूरजपुर। CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार शाम शहर के बीचोंबीच स्थित नेहरू पार्क में एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, वारदात कोतवाली थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित नेहरू पार्क में शाम करीब 8 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पार्क में मौजूद युवती पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के गले पर गंभीर चोट आई है।

Read More : CRIME NEWS : सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
CRIME NEWS : हमले के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Read More : CRIME NEWS : दोस्ती के बीच आई गाड़ी का विवाद, जलाकर कर दिया खाक!
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।







