दंतेवाड़ा। CRIME NEWS : दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र में जादू-टोना के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग पर जादू-टोना करने का संदेह होने के चलते उसकी हत्या की थी।
CRIME NEWS : मामला ग्राम समलूर का है, जहां 9 सितंबर को सुखराम सोढ़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में चोट के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा भी बरामद किया गया।
Read More : CRIME NEWS : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा
CRIME NEWS : पुलिस ने धनीराम भोगामी उर्फ मोटू, बिनेश सोढ़ी उर्फ बीनू और मंगतू सोढ़ी को गिरफ्तार कर 11 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।








