दुर्ग। CRIME NEWS : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. 24 वर्षीय आरोपी सोमेश यादव को विरलतम से विरलतम श्रेणी में मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है. दरअसल मामला 6 अप्रैल 2025 का है, मोहन नगर थाना क्षेत्र में बच्ची के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की. तलाश के दौरान बच्ची एक वाहन से बरामद हुई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read More : CRIME NEWS : मामूली विवाद में 18 बार गोद डाला चाकू से!, मुख्य आरोपी कांकेर से गिरफ्तार
CRIME NEWS : दुर्ग पुलिस ने DNA, CCTV, FSL समेत वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया।10 सितंबर 2026 को विशेष पॉक्सो अदालत ने सोमेश यादव को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। वहीं शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक रूपवर्षा दिल्लीवार ने प्रभावी पैरवी की. 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. अब अदालत के इस फैसले ने ऐसे जघन्य अपराध के खिलाफ कड़ा कानूनी संदेश दिया है.








