रायपुर। ED RAID : रायपुर के चर्चित कारोबारी अनूप अग्रवाल के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की दबिश से कारोबारी जगत में हलचल मच गई है। गुरुवार सुबह से रायपुर और धमतरी में कई ठिकानों पर जांच टीम दस्तावेज और कारोबारी रिकॉर्ड खंगाल रही है।
रायपुर में श्याम प्लाजा से लगे अनूप अग्रवाल के आवास और जेल रोड स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास उनके कार्यालय में टीम ने जांच की। वहीं धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रीतम अग्रवाल के निवास पर भी सुबह से जांच जारी है।
Read More : ED RAID : भिलाई में फिर ED की दस्तक, CGPSC घोटाले की जांच में पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर छापेमारी
ED RAID : सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान वित्तीय लेन-देन, कारोबारी गतिविधियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। अनूप अग्रवाल का कारोबार ऊर्जा, खनन और सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा बताया जाता है।
ED RAID : वहीं सूत्र शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कार्रवाई की बात भी कह रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े कारोबारी करीबियों के ठिकानों पर भी जांच की जानकारी सामने आ रही है। देर शाम तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। अब जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों और एजेंसी की आधिकारिक जानकारी पर सभी की नजरें टिकी हैं।







