Friday, October 30, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Kalinga University में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

in CHHATTISGARH
Kalinga University में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

नया रायपुर। Kalinga University के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा 12–13 मार्च 2026 को “जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और स्मार्ट कृषि” विषय पर द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICSSA-2026 का सफल आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लेकर पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज के नोडल अधिकारी Sunil Mishra (आईएफएस) के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए समाज को अपने जीवन-शैली और उपभोग के तौर-तरीकों में बदलाव लाना होगा। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से बचने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही वैश्विक संघर्षों और युद्धों के कारण आर्द्रभूमियों और अन्य नाजुक पारिस्थितिकी तंत्रों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की भी चर्चा की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में Samanti Sarkar, वैज्ञानिक ‘एफ’ एवं प्रमुख, India Meteorological Department के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर, उपस्थित रहीं। उन्होंने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की भूमिका और मौसम पूर्वानुमान, जलवायु सेवाओं तथा अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।

Read More : Kalinga University ने डॉक्‍टर दिवस पर डॉक्‍टरों को किया सम्‍मानित

सम्मेलन के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा 15 प्लेनरी, कीनोट और आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही 166 शोधपत्रों का प्रस्तुतीकरण मौखिक और पोस्टर सत्रों के माध्यम से किया गया, जिनमें जलवायु विज्ञान, जैव विविधता संरक्षण और सतत कृषि जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए गए।

 

सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय छात्र प्रतिभागियों की उपस्थिति से कार्यक्रम एक विविध और जीवंत अकादमिक मंच बन गया। Kalinga University

इस सम्मेलन को Ministry of Earth Sciences, Anusandhan National Research Foundation और छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज का वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं Shaheed Mahendra Karma Vishwavidyalaya, विल्सन कॉलेज मुंबई और माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी इंडिया ज्ञान साझेदार के रूप में जुड़े रहे।

Read More : ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर ने 2026 के लिए प्रवेश प्रॉस्पेक्टस किया जारी, अवसरों के खोले नए द्वार

समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में Gurunathan N. (आईएफएस), कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (क्लाइमेट चेंज), तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में Dr. Sanjay Arora, रजिस्ट्रार Gurugram University, उपस्थित रहे। इस अवसर पर रायपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ Dr. A. Farishta को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष और सम्मेलन के संयोजक Dr. Manoj Singh ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करते हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए नवाचारपूर्ण शोध को प्रोत्साहित करते हैं।

सम्मेलन के अंत में सर्वश्रेष्ठ मौखिक और पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कारों की घोषणा की गई तथा आयोजन समिति, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्र स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि अगले वर्ष ICSSA-2027 के रूप में इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का तीसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा।

Previous Post

IPL 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज, रायपुर में खेले जाएंगे दो मैच

Next Post

MATS School Off Management Studies एंड रिसर्च द्वारा विद्यार्थियों का विधान सभा शैक्षणिक भ्रमण

Related Posts

MP Brijmohan Agrawal
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

October 30, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज

October 28, 2026
Deputy Chief Minister Arun Sao
CHHATTISGARH

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : Deputy Chief Minister Arun Sao

October 28, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

October 28, 2026
The Wedding Parivar
CHHATTISGARH

The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन

October 27, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जीवन के महाभारत पर विजय प्राप्त करने अपने भीतर के कौरवों को त्यागना आवश्यक : संकर्षण शरण महराज

October 27, 2026
Next Post
MATS School Off Management Studies एंड रिसर्च द्वारा विद्यार्थियों का विधान सभा शैक्षणिक भ्रमण

MATS School Off Management Studies एंड रिसर्च द्वारा विद्यार्थियों का विधान सभा शैक्षणिक भ्रमण

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR NEWS : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज
  • विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : Deputy Chief Minister Arun Sao
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.