Sunday, October 4, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Local News : वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव और तीरंदाज चांदनी साहू को मिला राज्य खेल अलंकरण, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को दी बधाई

in CHHATTISGARH
Local News

Local News

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर. Local News : उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्य अलंकरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को गुंडाधुर सम्मान और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय गौरव दिलाने वाली तीरंदाज चांदनी साहू को महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान प्रदान किया। राजनांदगांव जिले के भोड़िया गांव की रहने वाली 22 वर्ष की सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने दिसम्बर-2024 में बहरीन के मनामा शहर में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वे वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रही थीं।

वहीं महासमुंद जिले के बागबहरा की 15 साल की सुश्री चांदनी साहू ने जनवरी-फरवरी-2025 में उत्तराखंड में संपन्न 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को रजत पदक दिलाया था। वे नेशनल गेम्स में तीरंदाजी के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की चार सदस्यीय टीम में भी शामिल थीं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राज्य अलंकरण मिलने पर बधाई दी है।

Read More : Local News : तालाब निर्माण के नाम पर अवैध खनन, जेसीबी से निकाले जा रहे थे पत्थर

Local News : कक्षा दसवीं में पढ़ रही सुश्री चांदनी साहू अभी बिलासपुर के बहतराई स्थित आवासीय तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वे वहां वर्ष 2023 से प्रशिक्षण ले रही हैं। चांदनी ने वर्ष-2024 में जमशेदपुर में हुई सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी टीम इवेंट में रजत पदक जीता था। उन्होंने पश्चिम बंगाल के भोलपुर में इस साल आयोजित जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था।

इन खिलाड़ियों को दिया जाता है राज्य खेल अलंकरण

Local News : राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष उन खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ी को गुंडाधुर सम्मान प्रदान किया जाता है जिन्हें भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण हेतु विचार क्षेत्र में लिया जाता है। इसके लिए इन खेलों के ऐसे खिलाड़ी का चयन किया जाता है जिन्होंने विगत एक वर्ष में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। वहीं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ी को दिया जाता है जिन्होंने विगत एक वर्ष में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

Previous Post

CG NEWS : बिहार में NDA को मिलने जा रही स्पष्ट बहुमत, CM साय ओडिशा के नुआपड़ा उप चुनाव में प्रचार के लिए हुये रवाना

Next Post

CG NEWS : प्रदेश दिव्यांग संघ ने खोला मोर्चा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास के बाहर किया उग्र प्रर्दशन, 500 से बढ़ाकर 5000 रुपये पेंशन की मांग

Related Posts

MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव

October 3, 2026
Chief Minister Vishnu Deo Sai
CHHATTISGARH

Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें

October 3, 2026
Say cabinet
CHHATTISGARH

Say cabinet : अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम मंजूर

September 30, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो

September 30, 2026
Local News
CHHATTISGARH

Local News : सरपंच के घर से 95 हजार का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

September 30, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

September 30, 2026
Next Post
CG NEWS : प्रदेश दिव्यांग संघ ने खोला मोर्चा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास के बाहर किया उग्र प्रर्दशन, 500 से बढ़ाकर 5000 रुपये पेंशन की मांग

CG NEWS : प्रदेश दिव्यांग संघ ने खोला मोर्चा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास के बाहर किया उग्र प्रर्दशन, 500 से बढ़ाकर 5000 रुपये पेंशन की मांग

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • MATS यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
  • Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें
  • Say cabinet : अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम मंजूर
  • RAIPUR BREAKING : राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो
  • Local News : सरपंच के घर से 95 हजार का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.