Wednesday, October 28, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

वचन मिल्क में Mats school Off Sciences के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण

in CHHATTISGARH
Mats school Off Sciences

Mats school Off Sciences

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Mats school Off Sciences : मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के स्कूल ऑफ साइंसेज द्वारा विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान से व्यावहारिक एवं औद्योगिक अनुभव से जोड़ने के उद्देश्य से वचन मिल्क में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में स्कूल ऑफ साइंसेज के बी.एससी. एवं एम.एससी. कार्यक्रमों के कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ डॉ. शिशिर विंद शर्मा एवं डॉ. श्रद्धा वैष्णव उपस्थित रहे।

एमएटीएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव तथा कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से आयोजित इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनके अकादमिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ना था। स्कूल ऑफ साइंसेज के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष सराफ ने भी विद्यार्थियों के इस प्रकार के व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुखी शैक्षणिक अनुभव को महत्वपूर्ण बताया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध के संग्रहण एवं गुणवत्ता परीक्षण, फिल्ट्रेशन, पाश्चुरीकरण, होमोजेनाइजेशन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, भंडारण एवं वितरण जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्हें डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा बनाए रखने में गुणवत्ता नियंत्रण, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, सैनिटेशन, कोल्ड-चेन एवं अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व की जानकारी भी प्राप्त हुई।

Read More : MATS University में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वाचन मिल्क के तकनीकी एवं संचालन से जुड़े कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा दूध की गुणवत्ता, प्रसंस्करण तकनीक, माइक्रोबियल सुरक्षा, पैकेजिंग, भंडारण एवं गुणवत्ता आश्वासन से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की। इस संवाद ने विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग की व्यावहारिक प्रक्रियाओं, चुनौतियों एवं पेशेवर आवश्यकताओं को समझने में सहायता की।

Mats School Off Sciences : औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी एवं संबद्ध विज्ञानों में अर्जित ज्ञान के औद्योगिक अनुप्रयोग को समझने का अवसर मिला। साथ ही, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर अवसरों के प्रति उनकी जागरूकता बढ़ी। यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक अनुभव रहा, जिसने उनके व्यावहारिक ज्ञान, औद्योगिक जागरूकता और कक्षा-कक्षीय शिक्षा को वास्तविक औद्योगिक कार्यप्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Previous Post

RAIPUR BREAKING : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले

Next Post

CRIME NEWS : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा

Related Posts

The Wedding Parivar
CHHATTISGARH

The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन

October 27, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जीवन के महाभारत पर विजय प्राप्त करने अपने भीतर के कौरवों को त्यागना आवश्यक : संकर्षण शरण महराज

October 27, 2026
Exclusive Showroom
CHHATTISGARH

किसना ने रायपुर में लॉन्च किया Exclusive Showroom, प्रदेश में यह 6वा शोरूम

October 27, 2026
BIG NEWS
CHHATTISGARH

BIG NEWS : जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला

October 27, 2026
Bank of India
CHHATTISGARH

Bank of India में स्टाफ की भारी कमी : छत्तीसगढ़ में कर्मचारी यूनियन का हल्लाबोल, 28 अक्टूबर को काले कपड़ों में प्रदर्शन

October 27, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : कचरा फैलाने वालों से वसूला गया 60 हजार रूपये जुर्माना, दो दिन में स्वतः सफाई नहीं करवाई, तो की जाएगी कड़ी कार्रवाई

October 27, 2026
Next Post
CRIME NEWS

CRIME NEWS : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन
  • RAIPUR NEWS : जीवन के महाभारत पर विजय प्राप्त करने अपने भीतर के कौरवों को त्यागना आवश्यक : संकर्षण शरण महराज
  • किसना ने रायपुर में लॉन्च किया Exclusive Showroom, प्रदेश में यह 6वा शोरूम
  • Smriti Irani : सोशल मीडिया में दिखना काफी नहीं?, जमीनी स्तर पर दिखें कार्यकर्ता
  • BIG NEWS : जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.