अंबिकापुर। सीतापुर विधायक Ramkumar Toppo ने खदान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनीं। उन्होंने खदान कंपनियों को छह माह के भीतर अपनी सड़क बनाने के निर्देश दिए।
Read More : सीतापुर विधायक Ramkumar Toppo को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिवपुर-चरचा नगरपालिका चुनाव के बनाए गए प्रभारी
विधायक ने स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से रोजगार देने, मजदूरों को समय पर भुगतान करने और कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों से स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और कंपनियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। विधायक ने दो टूक कहा कि खदान कंपनियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अनदेखी और ग्रामीणों व मजदूरों के हितों से खिलवाड़ करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







