मुंबई। Nana Patekar Passes Away : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, गोवा स्थित आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
करीब पांच दशक के करियर में नाना पाटेकर ने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’, ‘नटसम्राट’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। गंभीर और दमदार किरदारों से लेकर कॉमेडी तक, उन्होंने अभिनय के अलग-अलग रंगों में अपनी खास पहचान बनाई। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई सम्मान मिले।
Read More : Bollywood dhamaka : बाबू भाई के बिना नहीं सकती फिल्म हेरा फेरी-3, एक बार अक्षय और…के बगैर बन सकती है Nana Patekar Passes Away
Nana Patekar Passes Away : अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया और सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे। नाना पाटेकर की संवाद अदायगी, प्रभावशाली व्यक्तित्व और किरदारों में उतर जाने की शैली उन्हें भारतीय सिनेमा के विशिष्ट कलाकारों में शामिल करती है। उनका निधन फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।






