Tuesday, August 18, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

PM MODI के 11 साल बेमिसाल, CM SAI बोले-डबल इंजन की सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार

in CHHATTISGARH
PM MODI के 11 साल बेमिसाल, CM SAI बोले-डबल इंजन की सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार
0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

PM MODI : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष साल पूरे होने पर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार ने नक्सलवाद पर ब्रेक लगाया है। विकास को नई रफ्तार दी है। 11 सालों का कार्यकाल कई मायनों में ऐतिहासिक है। उनके दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली के नये दौर में कदम रखा है।

मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का हर दिन अंत्योदय की साधना को समर्पित रहा है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के सभी वर्ग विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। छत्तीसगढ़ ने डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास के नये आयाम गढ़े हैं। चाहे विकास की बात हो या माओवादी आतंक से निपटने की, केन्द्र सरकार के राज्य सरकार को भरपूर समर्थन और सहयोग मिला है।

PM MODI : मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही किसान भाइयों से की गई मोदी जी की गारंटी भी साकार हुई। हमने बकाया बोनस देने के साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की गई है। पिछले साल छत्तीसगढ़ में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। इन 11 सालों में देश में जो बड़ा बदलाव आया है, उससे छत्तीसगढ़ सहित देश के प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। पीएम आवास के जरिए गरीब परिवारों के घर का सपना पूरा हुआ। छत्तीसगढ़ में हमने सरकार गठन के दूसरे दिन ही पहली कैबिनेट में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर मोदी जी के वायदे को पूरा किया है। प्रदेश में 26 लाख से अधिक पीएम आवास मंजूर किए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख 38 हजार आवास बन चुके हैं।

Read More : PM MODI के नेतृत्व में नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी, मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ

किसानों और माताओं-बहनों का हो रहा आर्थिक सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 लाख 62 हजार भूमिहीन किसानों को भी हर साल 10-10 हजार रुपए की राशि हमारी राज्य सरकार दे रही है। किसान भाइयों के खाते में अब तक एक लाख करोड़ रुपए की राशि प्रेषित कर चुके हैं। डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनावों में मोदी जी ने महतारी वंदन योजना के रूप में हर महीने एक-एक हजार रुपए माताओं-बहनों को देने की गारंटी दी थी। हमने यह वादा तीसरे महीने ही पूरा कर दिया और करीब 70 लाख माताओं-बहनों को हर महीने यह राशि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने मोदीजी की अधिकांश बड़ी गारंटियों को पूरा कर कीर्तिमान स्थापित किया है, निसंदेह इसका श्रेय भी मोदीजी को है, जिनकी गारंटी पर जनता ने भरोसा कर हमें सेवा का अवसर दिया।

माओवादी आतंकवाद पर सख्त प्रहार

आंतरिक सुरक्षा की सबसे बड़ी चुनौती माओवादी आतंक के खात्मे का मोदी जी और अमित शाह जी का संकल्प भी सिद्ध हो रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते डेढ़ साल में 425 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। 1388 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 1443 को गिरफ्तार किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान में हमारे जवानों ने बसवराजू और सुधाकर जैसे बड़े नक्सलियों कोे न्यूट्रलाइज कर माओवाद की रीढ़ तोड़ दी है।

Read More : CM vishnu deo साय ने PM MODI से किया मुलाकात, बोले-बस्तर अब डर के लिए बल्कि डिजिटल बदलाव के लिए जाना जा रहा

जनजातीय समाज के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत मां के वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसामुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर जनजातीय अस्मिता को गौरवान्वित किया है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा पीएम जनमन योजना प्रारंभ की गई। इस योजना से छत्तीसगढ़ के 18 जिलों के 2121 गांवों में विशेष पिछड़ी जनजाति के 2 हजार 160 बसाहटों में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। पीएम जनमन योजना में 2449 किलोमीटर सड़क स्वीकृत की गई हैं। जनजातीय समाज उत्थान पर केन्द्रित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का सबसे अधिक लाभ छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बाहुल्य राज्यों को मिल रहा है। राज्य के 32 जिलों में 6 हजार 691 जनजातीय ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Previous Post

CM vishnu deo साय ने PM MODI से किया मुलाकात, बोले-बस्तर अब डर के लिए नहीं बल्कि डिजिटल बदलाव के लिए जाना जा रहा

Next Post

Local News : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर में किया गया मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

Related Posts

Local News
CHHATTISGARH

Local News : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत, देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

August 18, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD के सचिव ने लगाई कड़ी फटकार, कार्य पूरा नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

August 18, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 18, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर

August 18, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल

August 18, 2026
Train Cancel
CHHATTISGARH

Train Cancel : ट्रेन यात्री सावधान! 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

August 18, 2026
Next Post
Local News

Local News : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर में किया गया मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Local News : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत, देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ युवा
  • PWD के सचिव ने लगाई कड़ी फटकार, कार्य पूरा नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
  • CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर
  • BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.