रायपुर। RAIPUR BREAKING : छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा में 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में आज इस परियोजना के लिए कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। योजना के तहत रायपुर को 100, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई को 50-50 तथा कोरबा को 40 बसें मिलेंगी। बिलासपुर और भिलाई में 1 नवंबर तक 20-20 बसें शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
Read More : RAIPUR BREAKING : SIR में कटे नाम जुड़वाने का मौका, छत्तीसगढ़ में चलेगा विशेष मतदाता अभियान
RAIPUR BREAKING : ई-बसों में ऑनलाइन टिकट, मोबाइल से किराया भुगतान और रूट की जानकारी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में छह कैमरे लगाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरी सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने और प्रदूषण कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।





