Thursday, November 26, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

संविधान लोकतंत्र की शक्ति, सामाजिक न्याय और समानता का आधार : Chief Minister Sai

in CHHATTISGARH
Chief Minister Sai

Chief Minister Sai

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर. Chief Minister Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारा संविधान केवल अधिकारों और कर्तव्यों का दस्तावेज नहीं, बल्कि न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों पर आधारित सशक्त राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक है। संविधान निर्माताओं ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहाँ प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समान अवसर और विकास में भागीदारी मिले। हमारी सरकार इन्हीं संवैधानिक मूल्यों को सुशासन का आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। साथ ही ‘संविधान से सुशासन तक : बाबा साहेब के सपनों का सशक्त छत्तीसगढ़’ पुस्तक का विमोचन किया।

संविधान ने हर नागरिक को दिया समान अधिकार और आगे बढ़ने का अवसर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत हमारा संविधान भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2015 से संविधान दिवस का आयोजन प्रारंभ हुआ, जिससे नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को संविधान के आदर्शों और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उसने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर जनजातीय समाज से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आसीन होना इसी भावना का सशक्त उदाहरण है। उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और लोकतंत्र में उपलब्ध समान अवसरों की प्रेरणादायी मिसाल है।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए संघर्षों को याद रखना जरूरी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार हमारे संविधान की अमूल्य देन हैं। उन्होंने वर्ष 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में नागरिक स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध लगाए गए। लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले हजारों लोगों को जेल जाना पड़ा।

Read More : Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें   Chief Minister Sai 

Chief Minister Sai : मुख्यमंत्री ने अपने पारिवारिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके बड़े पिताजी श्री नरहरि साय लोकतंत्र सेनानी थे और आपातकाल के विरोध में उन्हें 19 महीने जेल में रहना पड़ा। इस दौरान परिवार को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और संघर्ष हमें संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल के इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में पूर्व में बंद की गई सम्मान राशि को पुनः प्रारंभ किया है।

Previous Post

घायल कोयल की जान बचाकर ओम उपाध्याय ने पेश की मानवता की मिसाल, Urmila Foundation करेगा सम्मानित

Next Post

RAIPUR NEWS : बस्तर में शांति और विकास के साथ लौट रहा विश्वास, जनजातीय अंचलों में समृद्धि की नई संभावनाएं

Related Posts

RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : बस्तर में शांति और विकास के साथ लौट रहा विश्वास, जनजातीय अंचलों में समृद्धि की नई संभावनाएं

November 26, 2026
Urmila Foundation
CHHATTISGARH

घायल कोयल की जान बचाकर ओम उपाध्याय ने पेश की मानवता की मिसाल, Urmila Foundation करेगा सम्मानित

November 26, 2026
UMH
CHHATTISGARH

विकसित भारत की असली कसौटी – नारी का सम्मान : Namrata Singh, उर्मिला फाउंडेशन

November 26, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करेगा IDBI बैंक, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से IDBI बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात

November 26, 2026
IITF-2026
CHHATTISGARH

IITF-2026 में छत्तीसगढ़ की शिल्पकला का राष्ट्रीय प्रदर्शन, ‘कोशल फैब’ को मिला नया मंच; मुख्यमंत्री ने किया कैटलॉग का विमोचन

November 22, 2026
KedarNath Gupta.jpg
CHHATTISGARH

KedarNath Gupta : धान से आगे खेती का दायरा बढ़ाने की तैयारी, किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए सरकार का बड़ा दावा

November 22, 2026
Next Post
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS : बस्तर में शांति और विकास के साथ लौट रहा विश्वास, जनजातीय अंचलों में समृद्धि की नई संभावनाएं

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR NEWS : बस्तर में शांति और विकास के साथ लौट रहा विश्वास, जनजातीय अंचलों में समृद्धि की नई संभावनाएं
  • संविधान लोकतंत्र की शक्ति, सामाजिक न्याय और समानता का आधार : Chief Minister Sai
  • घायल कोयल की जान बचाकर ओम उपाध्याय ने पेश की मानवता की मिसाल, Urmila Foundation करेगा सम्मानित
  • विकसित भारत की असली कसौटी – नारी का सम्मान : Namrata Singh, उर्मिला फाउंडेशन
  • RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करेगा IDBI बैंक, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से IDBI बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.