सूरजपुर। Surajpur News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। घटना में डीएसपी सहित 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव में कई जवानों के सिर फूट गए, जबकि पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
Read More : Surajpur News : मानवता हुई तार-तार, प्राइवेट स्कूल के बच्चे को दी गई तालिबानी सजा, मासूम को घण्टों पेड़ से लटकाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस एक मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और कुछ लोगों ने पुलिस दल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

Surajpur News : अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में डीएसपी समेत 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई जवानों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Read More : Surajpur News : शराब के नशे में विवाद, पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी अशोक रजक फरार
घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने के लिए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के बाद उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, बलवा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना के वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Surajpur News : फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।







