Wednesday, September 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CM vishnu deo साय ने PM MODI से किया मुलाकात, बोले-बस्तर अब डर के लिए नहीं बल्कि डिजिटल बदलाव के लिए जाना जा रहा

in CHHATTISGARH
CM vishnu deo साय ने PM MODI से किया मुलाकात, बोले-बस्तर अब डर के लिए नहीं बल्कि डिजिटल बदलाव के लिए जाना जा रहा
0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

CM vishnu deo : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की. इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी. दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की. जहां राज्य के विकास, नक्सल ऑपरेशन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर का चेहरा बदल रहा है, जो कभी बंदूक और बारूदी सुरंगों के लिए जाना जाता था, आज वहाँ मोबाइल टावर खड़े हो रहे हैं, जो सिर्फ संचार का माध्यम नहीं बल्कि विकास और विश्वास के प्रतीक बन चुके हैं. मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि सरकार द्वारा विगत डेढ़ वर्ष में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है. इन सुरक्षा चौकियों के आसपास गांवों में न केवल पुलिस की उपस्थिति से सुरक्षा की भावना बनी है, बल्कि इन इलाकों में अब नेटवर्क भी पहुंच गया है. सरकार ने अब तक कुल 671 मोबाइल टावर चालू कर दिए हैं, जिनमें से 365 टावरों में 4G सेवा उपलब्ध है. यह न सिर्फ तकनीकी बदलाव है, बल्कि यह संकेत है कि अब आदिवासी क्षेत्रों में संचार क्रांति की शुरुआत हो चुकी है.

Read More : PM MODI के नेतृत्व में नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी, मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ

CM vishnu deo : मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बस्तर में सिर्फ मोबाइल टावर नहीं लग रहे हैं, बल्कि ये टावर इस बात का सबूत हैं कि वहां के बच्चे और युवा भी अब डिजिटल दुनिया से जुड़ रहे हैं. पहले जहां बच्चों को पढ़ाई या नौकरी की तैयारी के लिए शहर जाना पड़ता था, अब वही काम वे अपने गांव में मोबाइल नेटवर्क के ज़रिए ऑनलाइन कर पा रहे हैं. अब बस्तर का युवा भी स्मार्टफोन से अपनी दुनिया खुद बना रहा है. मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया सुरक्षा कैंपों के इर्द-गिर्द बसते गांवों में अब बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुँच रही हैं. नियद नेल्लानार योजना के तहत चिन्हित 146 ग्रामों में 18 सामुदायिक सेवाएं और 25 तरह की सरकारी योजनाएं एक साथ क्रियान्वित की जा रही हैं.

Read More : Local News : छत्तीसगढ़ में “छावा” फिल्म हुई टैक्स फ्री, CM साय सरकार ने की घोषणा

CM vishnu deo : मुख्यमंत्री ने बताया सुशासन तिहार के तहत अब तक सैकड़ों समाधान शिविर आयोजित किए गए हैं, जहां सांसद से लेकर विधायक तक गांव गांव पहुंचकर जनता की शिकायतों का समाधान किया. इन शिविरों में ग्रामीणों को राशन कार्ड, आधार, पेंशन, स्वास्थ्य परीक्षण, स्कूल प्रवेश, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस जैसी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर दिया गया है. मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के लिए की जा रही योजनाओं और नवाचारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल संकट से निपटने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है, और जनभागीदारी से लेकर तकनीकी उपायों तक, हर स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं.

Previous Post

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर, सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी

Next Post

PM MODI के 11 साल बेमिसाल, CM SAI बोले-डबल इंजन की सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार

Related Posts

Kendriy Mantri Athawale
CHHATTISGARH

Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता

September 9, 2026
Chhattisgarh High Court
CHHATTISGARH

Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी

September 9, 2026
Mahila Aayog
CHHATTISGARH

Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध

September 8, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

September 8, 2026
Korba News
CHHATTISGARH

Korba News : विकास के दावों की खुली पोल, गर्भवती को खाट पर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण

September 8, 2026
Balco
CHHATTISGARH

Balco में 22 वर्षों से सेवा दे रहे सैकड़ों एलटीएस श्रमिकों पर रोजगार संकट, सहायक श्रमायुक्त को कड़ी हिदायत

September 7, 2026
Next Post
PM MODI के 11 साल बेमिसाल, CM SAI बोले-डबल इंजन की सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार

PM MODI के 11 साल बेमिसाल, CM SAI बोले-डबल इंजन की सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता
  • Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी
  • Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध
  • MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
  • Korba News : विकास के दावों की खुली पोल, गर्भवती को खाट पर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.