Sunday, October 4, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली 78 करोड़ 15 लाख की स्वीकृति, मुख्यमंत्री साय की लगी मुहर

in CHHATTISGARH
CG NEWS : 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली 78 करोड़ 15 लाख की स्वीकृति, मुख्यमंत्री साय की लगी मुहर
0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगा।

Read More : CG NEWS : ‘नशा सिर्फ शरीर नहीं, जिंदगी खत्म करता है’ बताएगी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’

प्रत्येक नर्सिंग महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 8 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ये नवीन नर्सिंग कॉलेज दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, धमतरी, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर (अटल नगर) में स्थापित किए जाएंगे। इन संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता और सुदृढ़ होगी।

CG NEWS : “हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा मिले और हर जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुशल मानव संसाधन भी तैयार हो। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी बढ़ाएगी।” -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Read More : CG NEWS : दीपावली पर भी नहीं मिला वेतन, 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी नहीं मना पाएंगे दिवाली

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण की स्वीकृति से प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के साथ ही रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में मदद करेगी।” – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

CG NEWS : “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही है। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की स्वीकृति इस बात का प्रतीक है कि सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए अवसर सृजन और सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” – वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

Previous Post

RAIPUR NEWS : सरकारी संपत्ती में डाका प्रशासन मौन!, हनुमंत ट्रेडर्स संचालक उमाशंकर गुप्ता पर गंभीर आरोप

Next Post

BREAKING NEWS : धान तस्करों के हौसले बुलंद..यूपी से लाया जा रहा था धान, सवालों के घेरे में धान खरीदी

Related Posts

MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव

October 3, 2026
Chief Minister Vishnu Deo Sai
CHHATTISGARH

Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें

October 3, 2026
Say cabinet
CHHATTISGARH

Say cabinet : अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम मंजूर

September 30, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो

September 30, 2026
Local News
CHHATTISGARH

Local News : सरपंच के घर से 95 हजार का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

September 30, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

September 30, 2026
Next Post
BREAKING NEWS

BREAKING NEWS : धान तस्करों के हौसले बुलंद..यूपी से लाया जा रहा था धान, सवालों के घेरे में धान खरीदी

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • MATS यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
  • Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें
  • Say cabinet : अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम मंजूर
  • RAIPUR BREAKING : राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो
  • Local News : सरपंच के घर से 95 हजार का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.