रायपुर/महेंद्र कुमार साहू (9907630081)। BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा में पदस्थ पुलिस उपाधीक्षक सुश्री कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।
Read More : BREAKING NEWS : शराब घोटाला मामला; सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को मिली अंतरिम जमानत, 378 दिन बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
BREAKING NEWS : जारी आदेश के अनुसार, सुश्री कल्पना वर्मा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच प्रतिवेदन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई है। जांच के दौरान लेन-देन से जुड़े मामले, दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में आपसी विरोधाभास पाया गया है। इसके साथ ही जांच में यह भी प्रतिवेदित किया गया है कि कार्यकाल के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने, पद का दुरुपयोग करने तथा अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुए हैं।

गृह विभाग के अनुसार, उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस आधार पर राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के नियम-9 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया है।
BREAKING NEWS : निलंबन अवधि के दौरान सुश्री कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। साथ ही, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। प्रशासनिक गलियारों में इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तौर पर देखा जा रहा है। DSP Kalpana Verma CG POLICE







