• Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
Friday, February 20, 2026
  • Login
expresstv24.com
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
expresstv24.com
No Result
View All Result
Home CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न, बुनकरों के हित में लिए गए अहम निर्णय

in CHHATTISGARH
हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न, बुनकरों के हित में लिए गए कई निर्णय

हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न, बुनकरों के हित में लिए गए कई निर्णय

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर/महेंद्र कुमार साहू (9907630081)। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा बुनकर संघ, रायपुर की वार्षिक आमसभा का आयोजन 20 फरवरी को एक निजी होटल में संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आमसभा में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद एवं कांकेर जिलों से कुल 96 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में संघ के वर्ष 2024-25 के वित्तीय लेखा-जोखा तथा वर्ष 2025-26 तक के वास्तविक व्यय विवरण पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 280.23 करोड़ रुपये के अनुमानित वार्षिक बजट को ध्वनि मत से पारित किया गया। आमसभा में विभिन्न शासकीय विभागों से प्राप्त मांग आदेशों में लगातार हो रही कमी पर चिंता व्यक्त की गई तथा सभी स्तरों पर प्रयास कर अधिक से अधिक मांग आदेश प्राप्त करने का सुझाव दिया गया।

प्रतिनिधियों द्वारा निष्क्रिय एवं अकार्यशील प्राथमिक बुनकर समितियों की सदस्यता समाप्त करने, बुनाई मजदूरी में वृद्धि तथा समितियों के सेवा प्रभार बढ़ाने की मांग भी रखी गई। इस पर संघ द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

Read More : RAIPUR NEWS : कचना स्वास्तिक नगर में गहराया जल संकट, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मटका फोड़ विरोध

RAIPUR NEWS : ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्याम धावड़े ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से हाथकरघा संघ के कार्य-व्यवसाय को एनआईसी के माध्यम से ऑनलाइन इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे सभी विभाग हाथकरघा संघ में उपलब्ध वस्त्र स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बुनकरों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

संघ अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने कहा कि प्रदेश के उत्कृष्ट बुनकरों द्वारा उत्पादित कोसा एवं कॉटन वस्त्रों को अधिक मूल्य संवर्धित बनाने के लिए डिजाइनिंग एवं ऑनलाइन मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए मार्केटिंग कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है, जिससे हाथकरघा उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और बुनकरों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो।

Read More : RAIPUR NEWS : रायपुर में पेयजल संकट बरकरार, 20 दिन बाद भी नहीं मिला समाधान, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उठाए जल बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल

RAIPUR NEWS : उन्होंने बताया कि कोसा एवं कॉटन वस्त्रों के विपणन को मजबूत करने के लिए बस्तर संभाग के जगदलपुर में शोरूम प्रारंभ किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अंबिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, बालोद, डोंगरगढ़ एवं अन्य स्थानों पर शोरूम खोलने का प्रस्ताव है। राज्य के बाहर मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख महानगरों में भी शोरूम स्थापित किए जाने की योजना बनाई गई है।

आमसभा में यह भी जानकारी दी गई कि बुनकरों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति, वरिष्ठ बुनकर सम्मान एवं उच्च शिक्षा सहायता योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय लेकर प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन आयोजित कर प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण का प्रस्ताव रखा गया।

Read More : RAIPUR NEWS : रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव, पूर्व सैनिकों की समस्याओं और योजनाओं पर हुआ मंथन

इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल देवांगन, वित्त विभाग से दिवाकर राठौर, सहकारिता विभाग से उमेश तिवारी, ग्रामोद्योग विभाग से अमृत यादव, संयुक्त संचालक हाथकरघा ए. अयाज सहित संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय योजनाओं की जानकारी संघ सचिव एम.एम. जोशी द्वारा दी गई। आभार प्रदर्शन लेखाधिकारी विलास कुमार झाड़े ने किया तथा मंच संचालन गोविंद देवांगन (विपणन प्रबंधक) द्वारा किया गया।

वार्षिक आमसभा में बुनकरों के कल्याण, विपणन विस्तार एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे आने वाले समय में प्रदेश के हाथकरघा उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

Previous Post

RAIPUR NEWS : महिला सुरक्षा को लेकर मैट्स यूनिवर्सिटी का सराहनीय प्रयास, POSH अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Posts

महिला सुरक्षा को लेकर मैट्स यूनिवर्सिटी का सराहनीय प्रयास
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : महिला सुरक्षा को लेकर मैट्स यूनिवर्सिटी का सराहनीय प्रयास, POSH अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

February 19, 2026
रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव, पूर्व सैनिकों की समस्याओं और योजनाओं पर हुआ मंथन

February 19, 2026
कचना स्वास्तिक नगर में गहराया जल संकट, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मटका फोड़ विरोध
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : कचना स्वास्तिक नगर में गहराया जल संकट, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मटका फोड़ विरोध

February 19, 2026
MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद...
CHHATTISGARH

MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद!, मेकाहारा में मरीज ने तोड़ा दम, कैसे जारी हुआ लाइसेंस, CMHO ने किया था सील

February 18, 2026
RAIPUR POLICE : लंबित ई-चालान धारकों के लिए राहत की खबर ...
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : लंबित ई-चालान धारकों के लिए राहत की खबर, लोक अदालत में होगा प्रकरणों का निदान, 14 मार्च को लोक अदालत में सुनवाई

February 17, 2026
अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव" विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन
CHHATTISGARH

CG NEWS : लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव” विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन इंग्लिश डिपार्टमेंट, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में किया गया

February 17, 2026

Browse by Category

  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips

Tags

Adani Power Limited Adani Power Plant bajaj bajaj pulsar NS400Z BIG ACCIDENT BIG BREAKING BIG NEWS BREAKING NEWS BSNL Bumper Discount CG MOVIE CG NEWS CRIME NEWS Gst Hathras LIVE iPhone15 Jio Junior Miss India Marwahi Breaking News MINI Cooper Modi Cabinet 3.0 Naxali News NTA Old Note Overrated Liquor Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale Political Drama Pradeep Mishra RAIPUR BREAKING Raipur News Save Hasdeo Save Hasdev Senior Citizen Shiva Mahapuran Shiv Mahapuran Shiv Mahapuran Katha Sofia Ansari State Gst Success Stories Surajpur Breaking T20 World Cup Today Gold Price Urfi Javed Viral Video WEATHER ALERT

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In