Monday, August 31, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक-चौराहे बदहाली के शिकार, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बोला हमला

in CHHATTISGARH
रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक-चौराहे बदहाली के शिकार, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बोला हमला

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक-चौराहे बदहाली के शिकार, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बोला हमला

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने राजधानी रायपुर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर नगर निगम और ट्रिपल इंजन सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर बीते एक साल में केवल झूठे वादे किए गए हैं और जनता को अंधेरे में रखकर वाहवाही लूटी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान आकाश तिवारी ने पाया कि अधिकांश चौक-चौराहों पर न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है और न ही नियमित सफाई। कई स्थानों पर पूरी तरह अंधेरा पसरा हुआ है, जो नगर निगम की लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहे किसी भी शहर की पहचान होते हैं, लेकिन रायपुर के प्रमुख चौकों की स्थिति देखकर लगता है कि प्रशासन ने इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।

Read More : RAIPUR NEWS : सराफा कारोबारी बना भू-माफिया! टेमरी में अवैध प्लाटिंग का खेल तेज, CMO और तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध!

RAIPUR NEWS : महतारी चौक, कलेक्ट्रेट परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर रात में लाइट तक नहीं जल रही है, जबकि यहां नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों का लगातार आना-जाना रहता है। मिनीमाता चौक, जो छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद स्वर्गीय मिनी माता के नाम से जुड़ा हुआ है, वहां की दुर्दशा भी बेहद चिंताजनक है। संत कबीर चौक, सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद अंधेरे में डूबा हुआ है, जहां से प्रशासनिक अधिकारियों का रोजाना आवागमन होता है।

इसी तरह शास्त्री चौक (कचहरी चौक) की हालत भी नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आई। कटोरा तालाब स्थित गढ़वा नवा छत्तीसगढ़ चौक और भारत माता चौक की स्थिति पर भी आकाश तिवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल “भारत माता की जय” के नारे लगाने से सच्चाई नहीं छिपाई जा सकती। चौकों की बदहाली खुद अपनी कहानी बयान कर रही है।

RAIPUR NEWS : नेता प्रतिपक्ष ने महापौर के नारे “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह नारा केवल फाइलों तक सीमित रह गया है और जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों की हालत में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।

Read More : RAIPUR NEWS : कलिंगा विश्वविद्यालय में सतत भविष्य पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

आकाश तिवारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना में सबसे पहले शहर के प्रमुख चौकों को सुंदर, स्वच्छ और रोशनी से जगमग बनाना चाहिए, ताकि बाहर से आने वाले लोग राजधानी की सुंदरता देखकर प्रभावित हों। हर चौक का अपना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व होता है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह महत्व धूमिल होता जा रहा है।

RAIPUR NEWS : उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम ने जल्द ही चौक-चौराहों की बदहाली पर ध्यान नहीं दिया, तो रायपुर की जनता आने वाले समय में और भी गंभीर समस्याएं देखने को मजबूर होगी। “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” अब नारा नहीं बल्कि एक जुमला बनकर रह गया है, और इसका सच जनता के सामने साफ दिखाई दे रहा है।

Previous Post

RAIPUR NEWS : सराफा कारोबारी बना भू-माफिया! टेमरी में अवैध प्लाटिंग का खेल तेज, CMO और तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध!

Next Post

RAIPUR NEWS : रामा बिल्डर बना छोकरा नाला का लुटेरा!, राजनीतिक संरक्षण से हौसला बुलंद, कौन है सफेदपोश!, जल्द करेंगे खुलासा…

Related Posts

Raipur Police
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : प्रशासन से बेखौफ शहर के कुछ बार और ढाबे, पूरी रात परोस रहे नशाखोरों को अवैध शराब..

August 28, 2026
Sushil Sunny Agarwal
CHHATTISGARH

Sushil Sunny Agarwal : शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार

August 25, 2026
Mahtari Vandan Yojana
CHHATTISGARH

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, आज जारी होगी Mahtari Vandan Yojana की 31वीं किस्त

August 25, 2026
Bhojram Dewangan
CHHATTISGARH

Bhojram Dewangan की पहल से हथकरघा को नई उड़ान, हथकरघा बना महिला आत्मनिर्भरता का मजबूत मॉडल

August 24, 2026
RAIPUR CRIME
CHHATTISGARH

RAIPUR CRIME : सराफा दुकान में ताला तोड़ घुसे चोर, 15 किलो चांदी और दो तोला सोना पार, सीसीटीवी में कैद

August 24, 2026
RAIPUR POLICE
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोरी कर बिक्री करने वाले 2 अंतरराज्यीय सहित 3 गिरफ्तार

August 23, 2026
Next Post
RAIPUR NEWS : रामा बिल्डर बना छोकरा नाला का लुटेरा!, राजनीतिक संरक्षण से हौसला बुलंद, कौन है सफेदपोश!, जल्द करेंगे खुलासा…

RAIPUR NEWS : रामा बिल्डर बना छोकरा नाला का लुटेरा!, राजनीतिक संरक्षण से हौसला बुलंद, कौन है सफेदपोश!, जल्द करेंगे खुलासा...

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR POLICE : प्रशासन से बेखौफ शहर के कुछ बार और ढाबे, पूरी रात परोस रहे नशाखोरों को अवैध शराब..
  • Raksha Bandhan 2026 : भद्रा का संशय ख़त्म, तारीख और मुहूर्त हुआ तय, बन रहा खास संयोग!
  • Sushil Sunny Agarwal : शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार
  • रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, आज जारी होगी Mahtari Vandan Yojana की 31वीं किस्त
  • Bhojram Dewangan की पहल से हथकरघा को नई उड़ान, हथकरघा बना महिला आत्मनिर्भरता का मजबूत मॉडल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.