रायपुर। CRIME NEWS : रायपुर के सड्डू क्षेत्र में शासकीय भूमि के सीमांकन से पहले निरीक्षण करने गए पार्षद प्रतिनिधि के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ विधानसभा थाना में बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक सड्डू निवासी भारत धीवर (50), जो ग्राम सड्डू के पार्षद प्रतिनिधि हैं, 28 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने साथी शरद उर्फ बंटी पाण्डेय के साथ शासकीय भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि वे सीमांकन से पहले यह देखने गए थे कि जमीन सूखी है या नहीं।
CRIME NEWS : आरोप है कि उक्त भूमि पर कथित रूप से कब्जा किए हुए चंदन डेयरी के संचालक चन्द्रशेखर यादव और उसके साथियों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने लोहे के पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि रास्ते में बंदूक निकालने की बात कहकर डराने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में भारत धीवर और उनके साथी के साथ मारपीट किए जाने की बात कही गई है।
Read More : CRIME NEWS : स्कूली छात्र को घसीट-घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
CRIME NEWS : मामले की शिकायत थाना विधानसभा में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। भारत धीवर ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







