Monday, November 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Dr. Sudhanshu Trivedi : सत्ता में आने पर लूट, समाज में फूट और भारत की धर्म-संस्कृति से घृणा ही कांग्रेस का उद्देश्य

in CHHATTISGARH, NATIONAL, POLITICAL
Dr. Sudhanshu Trivedi

Dr. Sudhanshu Trivedi

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद Dr. Sudhanshu Trivedi ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। भारतीय जनता पार्टी के “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर राजधानी पहुँचे भाजपा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत महती पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Sudhanshu Trivedi ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आज दुनिया में 34-35 प्रतिशत जनता ही पूर्ण रूप से लोकतंत्र से जुड़ी हुई है जिसका 17% भारत है। भारत को दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा आधार स्तंभ बताते हुए डॉ. त्रिवेदी ने वैश्विक परिदृश्य की विस्तार से चर्चा की और कहा कि एक ओर जहाँ विश्व के अनेक देश गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकटों से जूझ रहे हैं, वहीं भारत विश्व पटल पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कर रहा है।

Read More : BJP प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक सहित कई नेता पहुंचे सिविल थाना, सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ की FIR दर्ज करने की मांग  Dr. Sudhanshu Trivedi 

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि भारत की यह मजबूती और आर्थिक प्रगति विश्व की बहुत-सी शक्तियों को रास नहीं आ रही है। भारत के अंदर और बाहर सक्रिय यह शक्तियाँ अनेक तरह के प्रपंच और षड्यंत्र रच रही हैं। वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य की चर्चा करते हुए डॉ. त्रिवेदी ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया में मतदाता सूची सबसे पहले जिला अध्यक्ष को दी जाती है। अगर कांग्रेस पार्टी कहती है कि वहाँ भी उन्होंने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई, तो क्या वह अपने ही जिला अध्यक्षों को नाकारा बता रही है? उसके बाद सूची राज्य चुनाव आयोग के पास जाती है, वहाँ भी आपत्ति दर्ज करने का प्रावधान है। यदि वहाँ भी आपत्ति नहीं की, तो क्या कांग्रेस अपनी प्रदेश इकाई को भी नाकारा बता रही है? इसके बाद यह सूची केंद्रीय चुनाव आयोग के पास जाती है, वहाँ भी आपत्ति दर्ज की जा सकती है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो सवाल उठा रही है, वह सवाल दरअसल उनके बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), जिला अध्यक्ष और प्रदेश इकाई से पूछा जाना चाहिए।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि दूसरा प्रश्न यह भी उठता है कि कांग्रेस कहती थी कि 45 दिन की लिमिट है, उसके बाद सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलता। अभी हाल ही में कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा के उपचुनाव हुए हैं, जिनके परिणाम आए 10-15 दिन ही हुए हैं। 45 दिन की सीमा अभी बाकी है। कांग्रेस बताए कि वह फुटेज मांगेगी या नहीं? या फिर, 45 दिन गुजर जाने के बाद सिर्फ हल्ला मचाने के लिए बैठी रहेगी? डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि यह बात बहुत स्पष्ट है कि जो भी प्रक्रिया वैधानिक रूप से होती है, उसके ऊपर भ्रामक प्रचार करके कांग्रेस पार्टी देश में अराजकता उत्पन्न करना चाहती है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस का असली उद्देश्य स्पष्ट कर दिया है। सत्ता में आने पर लूट, समाज में फूट और भारत की धर्म-संस्कृति से घृणा – यही कांग्रेस के लोगों के हृदय में भरा हुआ है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में भारत की ऐसी कौन-सी व्यवस्था है, जिस पर कांग्रेस ने भ्रम पैदा करने का प्रयास न किया हो? कांग्रेस ने राफेल को लेकर भारत सरकार के बारे में दुष्प्रचार किया, जो पूरी तरह गलत साबित हुआ। भारतीय सेना पर भ्रम पैदा करने का प्रयास किया, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया, वायुसेना पर बालाकोट को लेकर सवाल उठाया और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की तीनों सेनाओं पर सवाल उठाया। भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में भी इन्होंने भ्रम फैलाने की कोशिश की। याद कीजिए, कांग्रेस नेतृत्व ने कहा था कि एलआईसी बर्बाद हो गई, जबकि आज एलआईसी ऑल टाइम हाई प्रॉफिट में है। कांग्रेस ने कहा था कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बर्बाद हो गया, जबकि आज एसबीआई 2017-18 के बाद प्राइवेट और सरकारी बैंकों में मिलाकर ऑल टाइम हाई प्रॉफिट में है। कांग्रेस ने कहा था कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को सरकार ने बर्बाद कर दिया, जबकि आज एचएएल के पास एक लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं, जो उसका ऑल टाइम हाई है। कोरोना काल में कांग्रेस ने वैक्सीन के बारे में भी भ्रम फैलाया। अप्रैल 2021 में कहा कि बच्चों की वैक्सीन विदेश भेज दी गई, जबकि अप्रैल 2021 में जब दूसरी लहर आई थी, उस समय तक भारत ही नहीं, दुनिया में कहीं भी बच्चों की कोई वैक्सीन बनी ही नहीं थी। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के बारे में भ्रम फैलाया, मीडिया के बारे में भ्रम फैलाया, न्यायालय के बारे में भ्रम फैलाया।

Read More : BJP में संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय स्तर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को मिली बड़ी जिम्मेदारी  Dr. Sudhanshu Trivedi  

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाओं के बारे में दुष्प्रचार करते हुए जब ये हर बार नाकाम रहे हैं, तो अब उसी श्रृंखला में एक बार पुनः भारत की सभी संवैधानिक व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर भारत में अराजकता का ख्वाब देखने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित आंदोलन पर भी तीखा हमला बोला। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि 10-12 दिन की अज्ञात विदेश यात्रा पर जाकर सैर-सपाटा और तफरीह करके आने के बाद जब तय करेंगे कि कौन-सी तारीख को वो ‘जलवा अफरोज’ होंगे, तो उस दिन आंदोलन किया जाएगा; भले ही उससे भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव क्यों न पड़े! दिल्ली के जिस क्षेत्र में वे आंदोलन करने जा रहे हैं, वह पूरे उत्तर भारत में व्यापार और वाणिज्य का प्रमुख केंद्र है। और यह जो त्योहार का सीजन होता है- नवरात्रि से लेकर दीपावली और छठ पूजा तक गत वर्ष इसमें लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। डॉ. त्रिवेदी ने सवाल किया कि राहुल गांधी किन शक्तियों से प्रेरित होकर यह कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं? इनका उद्देश्य सिर्फ भारत की व्यवस्था को समाप्त करना नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी स्वयं बोल चुके हैं कि उनकी लड़ाई ‘इंडियन स्टेट’ से है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य भारत की धर्म और संस्कृति को भी नष्ट करना है, क्योंकि ये बोल चुके हैं कि हिंदू धर्म में जो ‘शक्ति’ है, उससे इनको लड़ना है और उसे नष्ट करने के लिए ये अनेक प्रकार के दुष्प्रचार करते रहते हैं। मनगढ़ंत, गुलामी के काल में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए पंचों के आधार पर “स्मैश पैट्रिआर्ची” की बात करते हैं, और जब केरल के ग्रैंड मुफ्ती कहते हैं कि महिलाओं को तो तिजोरी में रखे हुए नेकलेस की तरह घर में रखना चाहिए, तो मौन धारण कर लेते हैं। गठबंधन के सहयोगी कहते हैं भाजपा केवल ‘गोमूत्र वाले राज्यों’ में जीतती है, प्रियंका वाड्रा संसद में गोमूत्र का मजाक उड़ाती हैं, तो कांग्रेस बताए कि भूपेश बघेल ने 2020 में गोबर-गोमूत्र को ऑर्गेनिक खाद के रूप में उपयोग करने की योजना क्यों बनाई थी? आप रायपुर में सही बोल रहे थे या दिल्ली में सही बोल रहे हैं? हकीकत यह है कि आप दोनों जगह झूठ बोलते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जब मुख्यमंत्री थे, तो गुजरात मॉडल था जिसकी चर्चा पूरे देश में होती थी। भू-जल स्तर कम हुआ था गुजरात में, लेकिन हमारे शासन में बढ़ा। मध्यप्रदेश में कृषि कर्मण पुरस्कार उस दौर में कई बार मिला, लाडली लक्ष्मी योजना की मध्यप्रदेश की चर्चा होती थी। किसानों को पहले साल ब्याज मुक्त लोन देने का काम हमारी कर्नाटक की सरकार ने किया था। जब कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उस समय कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण हुआ था। हमारा मॉडल था। जब कांग्रेस और उसके सहयोगी सत्ता में आते हैं तो धूम-धाम से लड़ाइयाँ होती हैं। यहाँ छत्तीसगढ़ में क्या लड़ाई होती थी भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव के बीच? राजस्थान में अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच और कर्नाटक में सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच? डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि पंजाब से लेकर गुवाहाटी तक जो भी घटनाक्रम हुआ है, वह यह दिखाता है कि कांग्रेस के पास विपक्ष में भी अराजक मॉडल है और सत्ता में भी अराजक मॉडल ही है। इसलिए वह कोई भी सकारात्मक बात बताने में सक्षम नहीं है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि इसलिए भाजपा आज देश की जनता को और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को ध्यान दिलाना चाहती है कि विकास का मॉडल क्या होता है, यह हमने छत्तीसगढ़ में दिखाया है। जनता जनार्दन ने देखा है कि पहले विश्वास का वर्ष, फिर निर्माण का वर्ष और अब यह वर्ष- यानी हम हर बार एक मॉडल दिखा रहे हैं। हमारा यह लक्ष्य है, हम यह करके दिखा रहे हैं। और कांग्रेस पार्टी क्या करके दिखा रही है? वह किन विदेशी शक्तियों से संचालित है, यह अपने आपमें संदेह उत्पन्न करता है कि वह अज्ञात यात्राओं पर जाते हैं, संदिग्ध व्यक्तियों से मिलते हैं और फिर आने के बाद भारत विरोधी दुष्प्रचार देश के बाहर भी करते हैं और देश में आकर भी अपशब्दों का प्रयोग करते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के तमाम प्रयासों, तमाम ख्वाबों और ख्यालों के बावजूद दुनिया में कुछ भी हो रहा हो – चाहे श्रीलंका से लेकर नेपाल, बांग्लादेश तक – जो उदाहरण वे बताते हैं, कितनी ही आशा लगाए बैठे हों, लेकिन भारत में अराजकता फैलाने का उनका हर प्रयास विफल होगा। डॉ. त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो पार्टी दावा करती थी कि 1971 में भारत ने बांग्लादेश को सबक सिखाया, वह आज एक ऐसी नेत्री को अपने मंच पर स्थान देती है जो कहती है कि बांग्लादेश से भारत को सीखने की जरूरत है। मानसिक दिवालियापन का इससे ज्यादा नीचे जाता हुआ उदाहरण नहीं हो सकता। यही लोग चिल्ला-चिल्लाकर कहते थे कि भारत हैप्पीनेस इण्डेक्स में नीचे है और ये वही देश हैं जिनका हैप्पीनेस इण्डेक्स बहुत ऊपर था और जो दुनिया में सबसे अच्छी जीवनशैली वाले देश माने जाते हैं, वहाँ आज कहीं इस बात के लिए प्रदर्शन हो रहा है कि दवाइयाँ सही नहीं मिल रही हैं, तो कहीं इस बात के लिए हो रहा है कि मकानों का किराया बहुत बढ़ा हुआ है, कहीं शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है और कहीं कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते तमाम कोशिशों के बावजूद भारत के अंदर कांग्रेस के अराजकता उत्पन्न करने के प्रयास निष्फल हो रहे हैं। जनता का आशीर्वाद भाजपा व एनडीए के साथ है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि तथाकथित वोट चोरी का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी देश को बताएँ कि बंगाल का चुनाव 2026 में हुआ है, 2021 में वहाँ कांग्रेस की कितनी सीटें थी? मतलब जिसका 2.9 प्रतिशत वोट हो और जीरो सीटें हों, वह कह रहे हैं कि ‘मेरी चुनरी चोरी हो गई!’ जो लोग एंटी-इनकम्बेंसी की बात करते हैं, उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि 1967 से कांग्रेस तमिलनाडु से गायब है – 39 सीटें। 1977 से पश्चिम बंगाल से गायब है – 42 सीटें। 1990 से उत्तर प्रदेश से गायब है। बिहार की 120 सीटों से गायब है। 1995 से गुजरात की 26 सीटों से बाहर है। 1999 से ओड़िशा की 21 सीटों से बाहर है। इसके अलावा त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड, जहां एक-एक सीट है, वहाँ से भी गायब है। तो कांग्रेसियों के लिए परम आदरणीय, सम्माननीय और जनता के लिए निंदनीय राहुल गांधी बताएँ कि उनके राजनीति में पदार्पण करने से पहले की जो 230 सीटें हैं, उनमें तो कांग्रेस गायब है। इस 230 में 10 सीटें पाने की भी हैसियत नहीं है, तो बचे हुए 300 में आप कैसे सोचते हैं कि 272 आ जाएंगे? जनता को मूर्ख समझने का प्रयास नहीं करना चाहिए। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि जो लोग चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं, उनके लिए चुनाव आयोग कश्मीर में अच्छा काम करता है, पंजाब में अच्छा काम करता है, हिमाचल में अच्छा काम करता है, लेकिन हरियाणा में गड़बड़ कर देता है। राजस्थान में 2018 में अच्छा काम किया, छत्तीसगढ़ में 2018 में बड़ा अच्छा काम किया, 2023 में गड़बड़ कर दी। झारखण्ड में लगातार दो बार अच्छा काम किया, गुजरात में लगातार गड़बड़ कर देता है, महाराष्ट्र में गड़बड़ कर दिया, बंगाल में तीन बार बड़ा अच्छा कर रहा था, इस बार गड़बड़ कर दिया। तेलंगाना बहुत अच्छा है, कर्नाटक बहुत अच्छा है, केरल अच्छा है, तमिलनाडु अच्छा है, असम गड़बड़ कर देता है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि यह लगता है कि जनता को समझने का प्रयास ही नहीं करना चाहिए कि यह कैसा चुनाव आयोग है, जो कांग्रेस के हिसाब से चलता है।

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की एक नई ऊँचाई की तरफ आगे बढ़ रहा है, आपके प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बहुत कुशलता के साथ आगे बढ़ रही है। और भारत की यह प्रगति बहुत-सी शक्तियों को रास नहीं आ रही है और कांग्रेस पार्टी, विशेषकर उसके नेता राहुल गांधी उन शक्तियों के हाथ के खिलौने बन गए हैं। और इसलिए आज देश की जनता को और देश के हर बुजुर्ग को, देश के हर प्रौढ़ और परिपक्व व्यक्ति को, देश के हर युवा को, देश के हर किशोर को यह समझना होगा कि देश के विकास के खिलाफ जो षड्यंत्र हो रहा है, उसका हिस्सा बनने से बचना है।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही मौजूद रहे।

Previous Post

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान

Next Post

CRIME NEWS : पड़ोसी ने ही महिला की थी हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार, एक साथ पीते थे शराब

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नियुक्ति की आस में डीएड अभ्यर्थियों की फीकी बीती दिवाली, 325 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी है संघर्ष

November 8, 2026
PM MODI
CHHATTISGARH

बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह

November 8, 2026
Kanker News
CHHATTISGARH

Kanker News : 2.48 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 48 घंटे में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

November 8, 2026
Diwali
CHHATTISGARH

नक्सलवाद के साये से आजादी की Diwali : बस्तर में लौटी रौनक, जवानों के बीच त्योहार मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

November 8, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : स्वच्छता में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित

November 8, 2026
CM Sai
CHHATTISGARH

CM Sai : दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए 

November 8, 2026
Next Post
CRIME NEWS

CRIME NEWS : पड़ोसी ने ही महिला की थी हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार, एक साथ पीते थे शराब

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : नियुक्ति की आस में डीएड अभ्यर्थियों की फीकी बीती दिवाली, 325 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी है संघर्ष
  • बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह
  • Kanker News : 2.48 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 48 घंटे में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • नक्सलवाद के साये से आजादी की Diwali : बस्तर में लौटी रौनक, जवानों के बीच त्योहार मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • RAIPUR NEWS : स्वच्छता में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.