दुर्ग. Video Viral : जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान सामने आए विवाद ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्थानीय समस्याओं की शिकायत और जांच की मांग को लेकर अधिकारियों से तीखी बहस होने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने कुछ मामलों की जांच की मांग उठाई, जिस पर संबंधित अधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखे शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More : Video Viral : अमरोहा में निजी अस्पताल संचालक की गुंडागर्दी, अस्पताल में चोरी करने वाले को बेरहमी से पीटा
Video Viral : विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला बता रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे “भाजपा राज में प्रशासनिक अराजकता का जीवंत उदाहरण” बताते हुए कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही है, तो आम जनता की समस्याओं के समाधान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वहीं, भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
Read More : साय सरकार की दादागिरी का video viral, पकड़े जाने पर अफसरों के उतरे चेहरे
Video Viral : सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासन को आम लोगों के करीब लाना बताया जाता है, लेकिन दुर्ग में हुए इस विवाद ने कार्यक्रम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और विवाद पर क्या स्पष्टीकरण सामने आता है।






