रायपुर। RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंचे डी.एड. अभ्यर्थियों संजय कश्यप और कुलेश्वर राठौर ने सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के अंतर्गत शेष 2,300 पदों पर नियुक्ति का मुद्दा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष प्रमुखता से रखा। अभ्यर्थियों ने 337 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी अपने आंदोलन तथा हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
Read More : RAIPUR NEWS : बस्तर में शांति और विकास के साथ लौट रहा विश्वास, जनजातीय अंचलों में समृद्धि की नई संभावनाएं
अभ्यर्थियों की मांग एवं समस्या को सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि “यह मामला मेरे संज्ञान में है, बहुत जल्द करेंगे और डी.एड. वालों की नियुक्ति जल्द करेंगे।”
Read More : RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करेगा IDBI बैंक, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से IDBI बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से 337 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे डी.एड. अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है। अभ्यर्थियों को विश्वास है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप शासन जल्द ही आवश्यक निर्णय लेकर सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष 2,300 पदों पर पात्र डी.एड. अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित करेगा।







