नई दिल्ली | भाजपा सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut के एक कथित बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता Priyanka Bharti ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत को निशाने पर लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि कंगना ने हिंदू Gen Z लड़कियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है।
Kangana Ranaut Controversy : Priyanka Bharti ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) में लिखा कि कंगना रनौत ने Gen Z की हिंदू लड़कियों को “गटरछाप”, “बदसूरत”, “नशा करने वाली” और “अनगिनत यौन संबंध रखने वाली” बताया है। इसी संदर्भ में उन्होंने कंगना पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया, “कहीं वह अपना निजी अनुभव तो नहीं बयां कर रही हैं?”
Read More : CJP चीफ Abhijeet Dipke का कंगना रनौत पर तंज, बोले- पार्ट टाइम नेताओं पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा
इतना ही नहीं, प्रियंका भाटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल करते हुए पूछा कि क्या वह अपनी पार्टी की सांसद की इस तरह की भाषा और टिप्पणियों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को समाज के किसी वर्ग के लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
Priyanka Bharti की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क रख रहे हैं। वहीं, इस विवाद पर कंगना रनौत की ओर से प्रियंका भाटी के इन आरोपों पर फिलहाल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read More : NEET Paper Leak Latest Update : CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, मामले में जांच तेज Kangana Ranaut
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी और सामाजिक मुद्दों पर नेताओं के बयानों को लेकर इस तरह की बयानबाजी आने वाले समय में और तेज हो सकती है। (Kangana Ranaut Vs Priyanka Bharti)








