अंबिकापुर। Airtel Tower News : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अंडा नहीं मिलने से नाराज होकर एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना ग्राम जमगला की है, जहां युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। Ambikapur News
Viral News Today : जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान शिव शंकर, निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे प्रतिदिन अंडा खाने की आदत है। रविवार को किसी कारणवश अंडा नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया और सीधे गांव में लगे एयरटेल टावर पर चढ़ गया। Lakhanpur News
Read More : Ambikapur News : दुष्कर्म के फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, लाइसेंसी बंदूक जब्त, संपत्ति कुर्की की तैयारी Airtel Tower News
Chhattisgarh Breaking News : युवक को ऊंचाई पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और बातचीत के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। Surguja News
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों ने भी उसे अपने साथ घर ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि युवक सुरक्षित है और मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही परिजनों को युवक की उचित देखभाल और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह भी दी गई है।








