Tuesday, November 3, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

PM Modi ने ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, 100 सप्ताह तक चलेगा राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन

in CHHATTISGARH, NATIONAL, POLITICAL
PM Modi

PM Modi

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली/रायपुर। PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के हजारों स्थानों से युवाओं, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और सरकारी संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त रहेगा। उन्होंने युवाओं से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

Read More : PM Modi 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे Virtual Samvad, ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का होगा शुभारंभ

PM Modi ; प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। इसलिए इसके खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, खेल, शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अभियान के तहत देशभर में 100 सप्ताह तक लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पंचायतों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से नशा मुक्ति रैलियां, शपथ कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियां और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

Read More : PM Modi का एक और Instagram Video : जिन्होंने मेरी माँ को गाली दिया, उन्हें मैं माफ़ करता हूँ, ‘गालियों से नहीं, भारत संवाद से बनेगा सशक्त’

PM Modi : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने भी युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सरकार का मानना है कि यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करना है।

Previous Post

Airtel Tower News : अंडा नहीं मिलने पर युवक चढ़ा एयरटेल टावर पर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Next Post

Sakti News : मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

Related Posts

Amit Shah
CHHATTISGARH

Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन

November 3, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD ने की कार्रवाई, सड़कों की गुणवत्ता और अच्छे रखरखाव पर जोर

November 3, 2026
Amit Shah
CHHATTISGARH

Amit Shah आज रायपुर में : राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

November 3, 2026
Purandar Mishra
CHHATTISGARH

राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ

November 2, 2026
MATS UNIVERSITY
CHHATTISGARH

MATS UNIVERSITY, RAIPUR ने राष्ट्रव्यापी ‘बचपन बचाओ अभियान’ में निभाई सक्रिय भूमिका

November 2, 2026
star rating Purskar
CHHATTISGARH

कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को star rating Purskar, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सतत खनन पर दिया जोर

November 2, 2026
Next Post
Sakti News

Sakti News : मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन
  • PWD ने की कार्रवाई, सड़कों की गुणवत्ता और अच्छे रखरखाव पर जोर
  • 3 november political drama
  • Amit Shah आज रायपुर में : राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण
  • राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.