रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित ‘मद्रासी बाइट पॉइंट’ बिरयानी सेंटर में बिरयानी के पैसे मांगने पर कुछ नाबालिगों ने होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। Raipur Crime News
जानकारी के अनुसार, 2 से 3 नाबालिग बिरयानी सेंटर पहुंचे और बिना भुगतान किए बिरयानी लेकर जाने लगे। जब होटल मैनेजर ने उनसे खाने के पैसे मांगे तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और एक आरोपी ने बीयर की बोतल उठाकर होटल मैनेजर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। Devendra Nagar Police

Read More : RAIPUR NEWS : माननीयों के आशियाने के लिए गरीबों के घरों पर बुलडोजर!, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कराया जा रहा खाली
RAIPUR NEWS : हमले में होटल मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। Madrasi Bite Point Raipur
घटना का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फुटेज में आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। होटल प्रबंधन का दावा है कि इस पूरी घटना में 2 से 3 नाबालिग शामिल थे, जिन्होंने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। Biryani Center Attack
RAIPUR NEWS : घटना के बाद होटल के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
Read More : RAIPUR NEWS : बिल्डर पर गंभीर आरोप, 50 से अधिक परिवारों को बनाया ठगी का शिकार, रिटायरमेंट की जमा पूंजी डूबी, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने होटल प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Raipur Latest News
राजधानी के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में हुई इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और नाबालिगों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।








