रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित नकटी गांव में सुबह होते ही बेदखली की कार्रवाई शुरू हो गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन वार्ड नंबर 16 और 17 के मकानों को खाली करा रहा है। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।
Read More : RAIPUR NEWS : बिल्डर पर गंभीर आरोप, 50 से अधिक परिवारों को बनाया ठगी का शिकार, रिटायरमेंट की जमा पूंजी डूबी, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
RAIPUR NEWS : सुबह से प्रशासन की टीम बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई में जुटी है। वार्ड नंबर 16 और 17 के करीब 48 मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह सरकारी जमीन है, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था और यहां प्रस्तावित विधायक कॉलोनी बनाई जानी है।

Read More : RAIPUR NEWS : जल संकट के बीच सख्त फैसला, बोर खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक
RAIPUR NEWS : वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं। कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी मिले हैं। ऐसे में अपने ही घरों पर बुलडोजर चलता देख लोगों की आंखें नम हैं और कई परिवार खुले आसमान के नीचे आने की आशंका से सहमे हुए हैं। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।






