Tuesday, November 3, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

मैट्स विश्वविद्यालय में MyBharat “nasha mukt yuva” कार्यक्रम का सफल आयोजन

in CHHATTISGARH
nasha mukt yuva

nasha mukt yuva

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। nasha mukt yuva : मैट्स विश्वविद्यालय में MyBharat “नशा मुक्त युवा” जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण गरिमामय एवं प्रेरणादायक बन गया।

Read More : रायपुर से गूंजा Nasha Mukt Bharat का संकल्प, राज्यपाल डेका और CM साय ने युवाओं को दिलाई शपथ

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति श्री प्रीयेश पगारिया, महानिदेशक श्री प्रीयेश पगारिया तथा कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चरित्र निर्माण, उत्तरदायी नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक मूल्यों को अपनाने, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण MyBharat “नशा मुक्त युवा” अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन रहा। अपने संदेश में उन्होंने देश के युवाओं से नशे, शराब एवं अन्य सभी प्रकार के हानिकारक पदार्थों तथा नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Read More : PM Modi ने ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, 100 सप्ताह तक चलेगा राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन nasha mukt yuva 

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों पर सकारात्मक एवं प्रेरणादायी प्रभाव छोड़ा। इसके माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न हुई तथा विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने इस संदेश को सुदृढ़ किया कि स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार युवा ही राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि की आधारशिला हैं।

MyBharat “नशा मुक्त युवा” कार्यक्रम में मैट्स विश्वविद्यालय की टीम ने डॉ. उमेश गुप्ता, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के मार्गदर्शन में सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ तथा विश्वविद्यालय की सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ हुई।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा “नशा मुक्त भारत” के संकल्प के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशामुक्त जीवन का संदेश प्रसारित करने तथा एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Previous Post

Mahasamund News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Next Post

Political Drama : ‘देश की उपलब्धियों पर राहुल गाँधी क्यों हैं मौन?’ भाजपा प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने मांगा जवाब

Related Posts

Amit Shah
CHHATTISGARH

Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन

November 3, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD ने की कार्रवाई, सड़कों की गुणवत्ता और अच्छे रखरखाव पर जोर

November 3, 2026
Amit Shah
CHHATTISGARH

Amit Shah आज रायपुर में : राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

November 3, 2026
Purandar Mishra
CHHATTISGARH

राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ

November 2, 2026
MATS UNIVERSITY
CHHATTISGARH

MATS UNIVERSITY, RAIPUR ने राष्ट्रव्यापी ‘बचपन बचाओ अभियान’ में निभाई सक्रिय भूमिका

November 2, 2026
star rating Purskar
CHHATTISGARH

कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को star rating Purskar, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सतत खनन पर दिया जोर

November 2, 2026
Next Post
Political Drama

Political Drama : 'देश की उपलब्धियों पर राहुल गाँधी क्यों हैं मौन?' भाजपा प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने मांगा जवाब

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन
  • PWD ने की कार्रवाई, सड़कों की गुणवत्ता और अच्छे रखरखाव पर जोर
  • 3 november political drama
  • Amit Shah आज रायपुर में : राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण
  • राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.