रायपुर. Train Cancel : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर बदले हुए रूट से चलेगी, जबकि 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। यह बदलाव दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में होने वाले कार्य के कारण किया गया है।
रद्द होने वाली ट्रेनों में इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें शामिल हैं।
Read More : Train Cancelled : सावधान! यात्रा करने के पहले कर लें चेक, आज से 3 दिनों तक ये 8 मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
Train Cancel : इन एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ समेत झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इससे ट्रेन रद्द होने या समय में बदलाव के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।








