अंबिकापुर। CRIME NEWS : सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक पर अपने ही माता-पिता की निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपड़ा गांव निवासी युवक ने कथित तौर पर किसी विवाद के चलते अपने पिता हीराधार यादव और माता गुलाबी यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने और शवों को ठिकाने लगाने की भी तैयारी कर ली थी।
Read More : CRIME NEWS : कारीगर बनकर लाखों का सोना पार! राजस्थान से अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों शवों को बोरियों में पैक कर कहीं ले जाकर फेंकने की योजना बनाई थी। इसी दौरान मृतक दंपति का दूसरा बेटा घर पहुंच गया। उसे देखकर आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर धौरपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Read More : CRIME NEWS : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों की समझाइश, पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
CRIME NEWS : इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे सरगुजा जिले को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटे को माता-पिता का सहारा माना जाता है, उसी पर उनकी हत्या का आरोप लगने से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।








