रायपुर। BREAKING NEWS : नकटी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमाने के आसार हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। विधायक अनुज शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के निवास का घेराव किया जाएगा।
इस आंदोलन में प्रभावित परिवारों के भी शामिल होने की बात कही गई है। कांग्रेस का कहना है कि नकटी मामले में प्रभावित पक्षों की आवाज को मजबूती से उठाने और सरकार से जवाब मांगने के लिए आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
Read More : BREAKING NEWS : रायपुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! कार रोकने छत पर चढ़ा युवक, ब्रेक लगते ही सड़क पर गिरा, मौत
BREAKING NEWS : कांग्रेस के प्रस्तावित आंदोलन में एयरपोर्ट मार्ग पर चक्का जाम शामिल है। पार्टी ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अलग-अलग स्तरों पर प्रदर्शन और घेराव किए जाने की तैयारी है।
आंदोलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने नकटी मामले को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। इसी बैठक में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्णय लिया गया।
Read More : Breaking News : राजनांदगांव में DMF मामले को लेकर ED की दबिश, नाहटा और भंसाली के ठिकानों पर जांच
BREAKING NEWS : कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नकटी मामले में प्रभावित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। पार्टी इसी मांग को लेकर आंदोलन के जरिए सरकार और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने की तैयारी में है।
फिलहाल कांग्रेस के आंदोलन के ऐलान के बाद राजधानी रायपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। एयरपोर्ट मार्ग पर चक्का जाम और जनप्रतिनिधियों के निवास घेराव की घोषणा को देखते हुए प्रशासन के सामने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती रहेगी।







