अंबिकापुर। Breaking News : किसानों से खाद की निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा स्थित कृष्णा कृषि सेवा केंद्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में कई अनियमितताएं सामने आने पर विभाग ने 1110 बोरी उर्वरक जब्त कर उसके विक्रय पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
जानकारी के अनुसार, किसानों से लगातार ओवररेटिंग की शिकायतें मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई की। एसएडीओ जे. आलम के नेतृत्व में अधिकारियों ने कृष्णा कृषि सेवा केंद्र पहुंचकर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, बिल और गोदाम का निरीक्षण किया।
Read More : Breaking News : अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
Breaking News : निरीक्षण के दौरान उर्वरक के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित दस्तावेजों में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से गोदाम में रखी 1110 बोरी खाद जब्त कर दी। साथ ही जब्त उर्वरक के विक्रय पर अगले आदेश तक रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद या अन्य कृषि सामग्री बेचता है तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Read More : Breaking News : ऑक्टोपस बार में देर रात लगी भीषण आग, घंटो मशक्क्त के बाद आग पर पाया गया काबू
Breaking News : इस कार्रवाई के बाद जिले के उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। कृषि विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में जिले के अन्य खाद विक्रय केंद्रों पर भी औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।








