रायपुर। RAIPUR CRIME : वॉश-वॉश/ब्लैक करेंसी स्कैम के जरिए ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पुणे के खंडाला स्थित रिसॉर्ट से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 17 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने रायपुर के एक कारोबारी को काले नोटों को केमिकल से असली करेंसी में बदलने का झांसा देकर 1.13 करोड़ रुपये की ठगी की थी। जांच में गिरोह के 2005 से सक्रिय होने और देशभर में 100 से अधिक लोगों से अरबों रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
Read More : RAIPUR CRIME : राजस्व निरीक्षक पर जानलेवा हमला, संपत्तिकर वसूली का पहुंचे थे नोटिस चिपकाने
गिरोह के प्रमुख आरोपियों में ज्ञान प्रकाश उर्फ योगी, प्रवीण उर्फ कैप्टन और मनोज उर्फ बड़े सर के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पुणे से ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
RAIPUR CRIME : मामले का खुलासा क्राइम DCP स्मृतिक राजानाला ने किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और देशभर में की गई संभावित ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।







