कोरबा. Balco के प्लांट क्रमांक-2 (540 मेगावाट) में वर्ष 2004 से विभिन्न ठेका एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत संविदा श्रमिकों के सामने इन दिनों रोजगार एवं आय को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. प्रभावित श्रमिकों ने इस संबंध में पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा रोजगार एवं आर्थिक हितों की रक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.
Read More : Viral Video : “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं…” आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल Balco
श्रमिकों ने बताया कि वे पिछले लगभग 22 वर्षों से प्लांट क्रमांक-2 में लगातार कार्यरत हैं और इसी रोजगार के माध्यम से अपने परिवारों का भरण-पोषण करते आ रहे हैं.
Balco : वर्तमान में प्रबंधन की ओर से मौखिक रूप से कहा जा रहा है कि प्लांट में अब इतनी संख्या में संविदा श्रमिकों की आवश्यकता नहीं है, जयसिंह अग्रवाल ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि वर्षों से बालको में अपनी सेवाएं दे रहे श्रमिकों के साथ किसी भी स्थिति में अन्याय नहीं होना चाहिए.







