खैरागढ़। BREAKING NEWS : जिले में शुक्रवार, 11 सितंबर को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के दौरे के चलते दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां व्यस्त रहेंगी। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न विभागों की समीक्षा, संस्थाओं के निरीक्षण और साइबर जागरूकता अभियान समेत कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
Read More : BREAKING NEWS : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया
मंत्री का दौरा सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक खैरागढ़ में विभिन्न विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 से 1 बजे तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित होगा।
Read More : BREAKING NEWS : पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की रेड
BREAKING NEWS : दोपहर 2:30 से शाम 4 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान विभागीय कामकाज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा।
ये रहेगा मंत्री का कार्यक्रम
10:00–12:00: विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण
12:00–1:00: साइबर जागरूकता अभियान
2:30–4:00: विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
4:00–5:00: विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण
मंत्री के दौरे के चलते संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में 11 सितंबर को खैरागढ़ में नियमित सरकारी कामकाज और विभागीय गतिविधियों पर कार्यक्रमों का असर पड़ सकता है।








