कोरिया। CRIME BREAKING : कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के मझारटोला आदिम जाति बालक छात्रावास से करीब 9-10 वर्षीय बालक प्रिंस सिंह उर्फ भीम के लापता होने के बाद आज सुबह छात्रावास परिसर के पास स्थित तालाब में उसका शव तैरता मिला। बताया जा रहा है कि बालक दो दिन पहले ही छात्रावास आया था और सुबह करीब 6 बजे उसके लापता होने की जानकारी सामने आई, जबकि परिजनों को शाम करीब 4 बजे सूचना दी गई थी।
Read More : CRIME BREAKING : 20 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार, गबन का मामला दर्ज
आज सुबह शव मिलने के बाद मौके पर अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, आदिवासी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर, थाना प्रभारी सोनहत सहित पुलिस टीम पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
Read More : AMBIKAPUR BREAKING : अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
CRIME BREAKING : मृत बालक पटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेंगनी, हरपियारा का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची मृतक की मां ने भावुक होकर कहा कि “दो दिन पहले ही घर से भेजी थी, मुझे मेरा बालक वापस चाहिए।” फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बालक तालाब तक कैसे पहुंचा, छात्रावास प्रबंधन को उसके लापता होने की जानकारी कब हुई और परिजनों को सूचना देने में देरी क्यों हुई—इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।







