जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी Picnic spot में हसदेव नदी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को चौकसे कॉलेज बिलासपुर के 4 छात्र और 4 छात्राएं पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। शनिवार सुबह करीब डेढ़ किलोमीटर दूर 19 वर्षीय पवन पाल का शव बरामद हुआ था। वहीं आज सुबह रेस्क्यू टीम ने लगभग 40 घण्टे बाद दो अन्य युवकों के शव भी बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी सूरजपुर और मुरारी साहू, पिता अशोक साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कवर्धा के रूप में हुई है।
Read More : CRIME NEWS : भिलाई से रायपुर आए आरोपियों ने अपहरण-लूट के बाद दो बेसबॉल बैट टूटते तक बेरहमी से पीटा Picnic spot
हादसे के बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।तीनों युवकों की मौत से पिकनिक पर पहुंचे छात्रों में मातम पसर गया। मौके पर पुलिस मौजूद है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा चौकी क्षेत्र मे स्थित देवरी पिकनिक स्पॉट में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों की गंभीरता को सामने ला दिया है।







