खैरागढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ Aabkari Vibhag ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 8 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब और 58 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Read More : Sharab Ghotala : ED की बड़ी कार्रवाई, चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क Aabkari Vibhag
गंडई वृत्त की कार्रवाई में 11 सितंबर 2026 को Aabkari Vibhag की टीम ने ग्राम सुकतरा, थाना मोहगांव क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां होलेंद्र उर्फ संतोष धुर्वे (26 वर्ष) के कब्जे से 8 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी ग्राम सुकतरा का निवासी बताया गया है। मामले में धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर कुमार द्वारा की गई।

वहीं खैरागढ़ वृत्त में 15 सितंबर 2026 को थाना गातापार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने 58 नग पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की। मामले में ग्राम मुड़ीपार निवासी जैकी मोची के खिलाफ धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है।
आबकारी विभाग की इन कार्रवाइयों से अवैध शराब के कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।






