जांजगीर-चांपा. Local News : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 14 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण दौरे से पहले जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मीरी आनंद और राज्य सरकार की कथित दोहरी नीति से आहत कांग्रेस के जिला पंचायत 4 सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,,
आपको बता दें कि कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य और कार्यकर्ता आज शिवरीनारायण स्थित अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने और काली झंडी दिखाने के संबंध में ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया,,कांग्रेसियों का आरोप है कि राज्य सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
Read More : Local News : 100 साल पुराना तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन का ऐलान, साहू समाज ने किया विरोध
Local News : हालांकि, कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया और काली झंडी दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी, इसके बाद कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे सरकार की कथित दोहरी नीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को काली झंडी दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, चाहे इसके लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो या लाठीचार्ज का सामना करना पड़े,अब सबकी निगाहें 14 अक्टूबर को होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे और इस दौरान संभावित विरोध प्रदर्शन पर टिकी हैं, फिलहाल, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस के काली झंडी दिखाने के ऐलान को लेकर प्रशासनिक हलकों और स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा तेज हो गई है,,,






