सुकमा। CG NEWS : सुकमा में बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महज दो दिनों में 8 बुलेट चालकों पर कार्रवाई करते हुए 49 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वहीं जब्त किए गए सभी 8 मॉडिफाई साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया।दरअसल, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन में सुकमा कोतवाली पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मॉडिफाई साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
Read More : CG NEWS : नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक की जगह किताब और खेल को बढ़ावा दे रही पुलिस
इसी अभियान के तहत 9 नवंबर को 7 बुलेट चालकों पर कार्रवाई करते हुए 42 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वहीं 10 नवंबर को एक अन्य बुलेट चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
CG NEWS : इस तरह दो दिनों में कुल 8 बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 49 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वहीं 11 नवंबर को जब्त किए गए सभी 8 मॉडिफाई साइलेंसरों को बुलडोजर की मदद से नष्ट कर दिया गया। सुकमा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अब सड़कों पर तेज और कर्कश आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसरों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में अनधिकृत बदलाव करने से बचें।






