अंबिकापुर। CG NEWS : शासकीय पट्टे की भूमि के क्रय-विक्रय और पंजीयन में नियमों की कथित अनदेखी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्कालीन उप पंजीयक रॉबर्ट तिर्की को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
Read More : CG NEWS : सुकमा में मॉडिफाई साइलेंसर पर चला बुलडोजर, 8 बुलेट चालकों से वसूले 49,300
मामला शासकीय पट्टे की 30 डिसमिल भूमि के क्रय-विक्रय से जुड़ा है। आरोप है कि तत्कालीन उप पंजीयक द्वारा कलेक्टर की अनुमति और भूमि स्वामी अधिकार प्रमाण पत्र के बिना ही भूमि का पंजीयन कर दिया गया। इसके अलावा पंजीयन प्रक्रिया में हाईकोर्ट के निर्देशों की भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है।
Read More : CG NEWS : नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक की जगह किताब और खेल को बढ़ावा दे रही पुलिस
CG NEWS : प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी से दो दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भूमि पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में नियमों के पालन को लेकर प्रशासन की इस कार्रवाई से विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। अब संबंधित अधिकारी के जवाब और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।







