NATIONAL
भाजपा नेता Lal Krishna Advani की बिगड़ी तबियत, एम्स में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। पूर्व उप प्रधानमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न Lal Krishna Advani को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। अचानक उनकी तबियत बिगड गई है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली स्थित एम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उन्हें यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
Read More : Modi Cabinet 3.0 का बड़ा फैसला, 3 करोड़ नये घर बनाए जाएंगे Lal Krishna Advani
आपको बता दें कि हाल में मीडिया में 96 साल पूर्व उप प्रधानमंत्री की तस्वीर देखने को मिली थी। जब नरेन्द्र मोदी तीसरे बार प्रधानमंत्री बने तब आशाीर्वाद लेने उनके निवासी पहुंचे थे। हालांकि पिछले लंबे से समय आडवाणी स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आते हैं।