नई दिल्ली। Cabinet Meeting : नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ले ली है। इस बीच बड़ी खबर आ रही है। आज शाम मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होने जा रही है। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। कल शपथ ग्रहण और आज शाम कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गई है। जिसे कई मायनों में अहम माना जा रहा है। खबरों की मानें तो मोदी कैबिनेट देशवासियों को कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है।