Thursday, September 24, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Land Mafiya : प्रशासन की चेतावनी बेअसर, बिना डायवर्जन और रेरा के काटे प्लॉट, 20 से ज्यादा प्लॉट बिके, FIR की तैयारी

in CHHATTISGARH
प्रशासन की चेतावनी बेअसर, बिना डायवर्जन और रेरा के काटे प्लॉट, 20 से ज्यादा प्लॉट बिके, FIR की तैयारी

प्रशासन की चेतावनी बेअसर, बिना डायवर्जन और रेरा के काटे प्लॉट, 20 से ज्यादा प्लॉट बिके, FIR की तैयारी

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Land Mafiya : राजधानी रायपुर में भू-माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण टेमरी गांव में देखने को मिल रहा है। यहां प्रशासन की कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद अवैध प्लाटिंग का खेल फिर शुरू हो गया है। बिना डायवर्जन, बिना रेरा पंजीयन और बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति के जमीन को प्लॉट में काटकर बेचा जा रहा है। अब तक प्रशासन ने न एफआईआर करवाया न ही खसरा बैन की कार्रवाई की।

मामला रायपुर तहसील के ग्राम टेमरी का है, जहां खसरा नंबर 426/8, खाता क्रमांक 1408 की करीब 0.4020 हेक्टेयर कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस जमीन का न तो डायवर्जन कराया गया है और न ही रेरा में पंजीयन कराया गया है। इसके अलावा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से भी किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई है। इसके बावजूद यहां खुलेआम अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।

Read More : भारी बारिश और Landslide से 8 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

Land Mafiya : जानकारी के अनुसार भू-माफियाओं ने यहां करीब 2200 वर्गफीट के 39 प्लॉट काट दिए हैं। इनमें से 20 से ज्यादा प्लॉट बेचे जा चुके हैं और कई लोगों से एडवांस लेकर बुकिंग भी की जा चुकी है। यह पूरा अवैध नेटवर्क ग्राम टेमरी माना कैंप स्थित शारदा विहार के पास, अटल एक्सप्रेस-वे से करीब एक किलोमीटर दूरी पर संचालित किया जा रहा है। अवैध कॉलोनी के नाम पर कई लोग ठगी का शिकार भी हो चुके हैं।

इस मामले को मीडिया में सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। 7 जनवरी 2026 को तहसीलदार रायपुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। राजस्व टीम ने मौके पर अवैध प्लाटिंग के लिए बनाई गई सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया था और भविष्य में प्लाटिंग न करने की सख्त चेतावनी भी दी थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिनों बाद भू-माफियाओं ने दोबारा सड़क को समतल कर दिया और अवैध कॉलोनी विकसित करने का काम फिर शुरू कर दिया।

Read More : Crime News : वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सूने मकान को बनाता था निशाना

Land Mafiya : अब बड़ा सवाल यह है कि राजधानी रायपुर में खुलेआम चल रहे इस अवैध प्लाटिंग के खेल पर आखिर कब तक पूरी तरह लगाम लग पाएगी। प्रशासन की कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद भू-माफिया दोबारा जमीन पर कब्जा कर प्लॉट काटने में जुट गए हैं। ऐसे में आम लोगों की मेहनत की कमाई भी दांव पर लग रही है। अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कई और लोग अवैध कॉलोनी के नाम पर ठगी का शिकार हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन एफआईआर की तैयारी की बात कह रहा है, लेकिन देखना होगा कि भू-माफियाओं पर कब तक असली शिकंजा कसता है।

नगर पंचायत माना के सीएमओ सौरभ बाजपेयी ने कहा है-पूरे मामले की जानकारी तहसीलदार को दे दी गई है तहसीलदार उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजेंगे। वहीं रायपुर तहसीलदार राममूर्ति दीवान ने ADM को प्रतिवेदन भेजने की बात कही है.

 

 

Previous Post

MATS School Off Management Studies एंड रिसर्च द्वारा विद्यार्थियों का विधान सभा शैक्षणिक भ्रमण

Next Post

Good News : छत्तीसगढ़ में स्कूली गणवेश आपूर्ति का शुभारंभ : लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ

Related Posts

BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : राजधानी रायपुर में गणेश पूजा समितियों का सम्मान, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश

September 22, 2026
CM Helpline
CHHATTISGARH

CM Helpline की शिकायत पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

September 21, 2026
Raipur Registry Office
CHHATTISGARH

Raipur Registry Office : 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, आउटर इलाकों को मिलेगी राहत

September 21, 2026
CG Congress Training : रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन, 22 सितंबर तक चलेगा शिविर
CHHATTISGARH

CG Congress Training : रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन, 22 सितंबर तक चलेगा शिविर

September 21, 2026
CG Junior Doctors Strike
CHHATTISGARH

CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार

September 20, 2026
BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026
CHHATTISGARH

BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे कैंसर उपचार की नई दिशा पर मंथन

September 19, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में स्कूली गणवेश आपूर्ति का शुभारंभ ; लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ

Good News : छत्तीसगढ़ में स्कूली गणवेश आपूर्ति का शुभारंभ : लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • BREAKING NEWS : राजधानी रायपुर में गणेश पूजा समितियों का सम्मान, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश
  • CM Helpline की शिकायत पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
  • Raipur Registry Office : 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, आउटर इलाकों को मिलेगी राहत
  • CG Congress Training : रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन, 22 सितंबर तक चलेगा शिविर
  • CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.