रायपुर। Land Mafia : राजधानी रायपुर से लगे टेमरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का बड़ा खेल सामने आया है। प्रशासन की कार्रवाई और बुलडोजर चलने के बावजूद यहां जमीनों की खरीद-फरोख्त का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। हैरानी की बात यह है कि नियमों के विपरीत प्लॉट बेचे जाने के आरोपों के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
टेमरी स्थित शारदा विहार क्षेत्र में बिना वैध ले-आउट, बिना रेरा पंजीयन और बिना डायवर्जन के दर्जनों प्लॉट बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। प्रशासन द्वारा सड़क तोड़ने और अवैध विकास कार्यों पर कार्रवाई करने के बावजूद जमीनों का कारोबार जारी रहने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
Read More : Land Mafiya : प्रशासन की चेतावनी बेअसर, बिना डायवर्जन और रेरा के काटे प्लॉट, 20 से ज्यादा प्लॉट बिके, FIR की तैयारी
Land Mafia : स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई तो की, लेकिन जिन लोगों ने नियमों को दरकिनार कर प्लॉट बेचे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। यही वजह है कि क्षेत्र में अवैध जमीन कारोबार का नेटवर्क दिनों दिन फल फूल रहा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसी भूमि का डायवर्जन, स्वीकृत ले-आउट या आवश्यक वैधानिक अनुमति नहीं है, तो भविष्य में ऐसी रजिस्ट्रियों पर सवाल खड़े हो सकते हैं। ऐसे मामलों में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जांच के बाद कार्रवाई की जा सकती है।
खरीदारों के लिए चेतावनी
Land Mafia : टेमरी के शारदा विहार क्षेत्र में जमीन खरीदने की सोच रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी प्लॉट की खरीद से पहले उसकी राजस्व अभिलेखों, डायवर्जन, रेरा पंजीयन, ले-आउट स्वीकृति और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। बिना जांच-पड़ताल के निवेश करना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।






