रायपुर। Big Accident : राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विधानसभा थाने पहुंच गए। big accident today
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब निजी स्कूल की बस विधानसभा रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद पांच वर्षीय बच्चा बस की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। Raipur Accident
Read More : BIG ACCIDENT : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Big Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल बस के चालक और परिचालक (कंडक्टर) को हिरासत में ले लिया है। हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे। घटना के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

मासूम की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने विधानसभा थाने का घेराव कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि स्कूल बसों की लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, इसलिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
Read More : Today Big Accident : लापरवाह महिला कार चालक की कहर!, कार की टक्कर से कई लोग घायल
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए बस चालक से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।







