Friday, October 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR NEWS : व्यापारी हित में मोदी सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने धन्यवाद ज्ञापित कर, फैसले का किया अभिनंदन

in CHHATTISGARH
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर. RAIPUR NEWS : GST 2.0 के माध्यम से देश के करोड़ों व्यापारियों को बड़ी राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फैसले का छत्तीसगढ़ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी, संयोजक सुभाष अग्रवाल, सह-संयोजक रमन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सुनील रामदास, अनिल लुंकड़, नितेश दुबे, संतोष बैद, विजय जयसिंघानी, जितेंद्र गोलछा, सुषमा कोठारी, सुमित शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए GST व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी, तेज एवं व्यापार हितैषी बनाने की दिशा में लिए गए निर्णय निश्चित रूप से देश के व्यापार जगत में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेंगे।तो वहीं रिफंड प्रक्रिया में तेजी, ईमानदार व्यापारियों के ITC की सुरक्षा, छोटे व्यापारियों को आपराधिक कार्रवाई से राहत तथा GST पंजीयन प्रक्रिया को और मजबूत बनाने जैसे निर्णय यह स्पष्ट करते हैं कि मोदी सरकार की प्राथमिकता देश का व्यापारी, उद्योग और आर्थिक विकास है।

Read More : RAIPUR NEWS : जर्जर बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई, क्रेन से तोड़ने का काम शुरू

उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल अर्थव्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक शक्ति का आधार है। और छत्तीसगढ़ सहित देशभर के व्यापारियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक एवं व्यापारी हितैषी पहल का अभिनंदन करते हैं।

GST काउंसिल की बैठक खत्म, 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर – वित्त मंत्री का ऐलान

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने जानकारी देते हुए कहा कि, भारत मंडपम में सुबह 11 बजे से चल रही 57वीं GST काउंसिल की बैठक दोपहर 2:30 बजे खत्म हुई, जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान किया है। यह GST 2.0 की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read More : RAIPUR NEWS : सपनों के मंच से, आत्मविश्वास के ताज तक — 12 सितंबर को होगा “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

5 बड़े फैसले जो हुए

1. रिफंड अब 17 दिन में: कारोबारियों का फंसा पैसा अब 60 दिन नहीं, सिर्फ 17 दिन में मिलेगा। 10 दिन में आवेदन स्वीकार, 7 दिन में पैसा खाते में। 90% रकम तुरंत जारी होगी।
2. गिरफ्तारी पर रोक: GST अधिकारियों को बिना कोर्ट की मंजूरी के गिरफ्तारी करने की शक्ति खत्म करने का प्रस्ताव पास। धारा 69 खत्म होगी।
3. केस की सीमा बढ़ी: अब 1 करोड़ नहीं, 5 करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी पर ही आपराधिक केस दर्ज होगा। छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत।
4. ITC सुरक्षित: अगर सप्लायर टैक्स जमा नहीं करता तो भी ईमानदार खरीदार का Input Tax Credit नहीं रुकेगा।
5. रजिस्ट्रेशन आसान: फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए बायोमेट्रिकf आधार वेरिफिकेशन पूरे देश में लागू होगा, इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा – “हमारा मकसद व्यापार को आसान बनाना है, डराना नहीं।

Previous Post

Dhamtri News : धर्मांतरण के दबाव में खुदकुशी, पत्नी समेत 5 आरोपियों को जेल

Next Post

CRIME NEWS : भाटागांव का छाया पार्षद कोंग्रेसी नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ, आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज

Related Posts

Navratri Festival
CHHATTISGARH

Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य

October 9, 2026
RAIPUR POLICE
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 127 किलो गांजा जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा आस्था, परंपरा और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम

October 9, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : भाटागांव का छाया पार्षद कोंग्रेसी नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ, आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज

October 9, 2026
Dhamtri News
CHHATTISGARH

Dhamtri News : धर्मांतरण के दबाव में खुदकुशी, पत्नी समेत 5 आरोपियों को जेल

October 9, 2026
mahtari vandana
CHHATTISGARH

mahtari vandana वंदन की 32वीं किस्त आज जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 632.40 करोड़

October 8, 2026
Next Post
CRIME NEWS

CRIME NEWS : भाटागांव का छाया पार्षद कोंग्रेसी नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ, आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य
  • RAIPUR POLICE : गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 127 किलो गांजा जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार
  • CG NEWS : 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा आस्था, परंपरा और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम
  • CRIME NEWS : भाटागांव का छाया पार्षद कोंग्रेसी नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ, आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज
  • RAIPUR NEWS : व्यापारी हित में मोदी सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने धन्यवाद ज्ञापित कर, फैसले का किया अभिनंदन
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.