रायपुर। CRIME NEWS : भाटागांव निवासी कोंग्रेसी नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ पुरानी बस्ती पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है । खुदको पत्रकार बताने वाला छाया पार्षद ब्रम्हा सोनकर पर आरोप है की उसने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से पीड़ित लक्ष्मण सिंह की छवि धूमिल की है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुरानी बस्ती थाने मे की थी जिसके चलते कथित पत्रकार ब्रम्हा के खिलाफ अपराध पंजीपद्ध किया गया है । आपको बता दें की ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ पूर्व मे भी ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही की शिकायतें शहर के अलग अलग थानों मे की जा चुकी है लेकिन उनपर कोई करवाई अब तक नहीं की गई है। वहीं लक्ष्मण सिंह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने ब्रम्हा के खिलाफ आखिरकार आईटी एक्ट की धारा तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है । मामले की जांच फिलहाल जारी है।
गैरजामानती मामले मे थाने से ही छोड़ा
CRIME NEWS : विश्वास्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रम्हा सोनकर को गुरुवार की सुबह थाने बुलाया गया था। आरोपी ब्रम्हा कुछ कोंग्रेसी नेताओं के थाने पहुंचा जहाँ से उसे दो दिनों की मोहलत देते हुए जाने दिया गया। जबकि ब्रम्हा के खिलाफ जिन धाराओं मे मामला दर्ज किया गया है वो गैरजामानती है जिसमे आरोपी को थाने से राहत नहीं दि जा सकती है लेकिन पुरानी बस्ती पुलिस का यह कारनामा उसकी भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा है।







